RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के अनुरक्षण कार्यों से सम्बंधित बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)11 अक्टूबर।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( PMGSY ) के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के अनुरक्षण कार्यों से सम्बंधित बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के रखरखाव की जिम्मेदारी तय करने हेतु लोक निर्माण विभाग तथा ग्रामीण निर्माण विभाग ( RWD ) को सयुंक्त बैठक कर सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण के कार्य आवंटन से सम्बंधित स्पष्ट मापदंड निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएस ने लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण से सम्बन्धित कार्यों का स्पष्ट सीमांकन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समान प्रकृति के कार्य एक ही एजेंसी से करवाएं जाने की हिदायत दी है।
मुख्य सचिव ने अन्य राज्यों में पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य हेतु अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं का तुलनात्मक अध्ययन करने के भी निर्देश दिए हैं।
सीएस ने ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता, स्थिति व टिकाऊपन में सुधार के लिए बेहतरीन व्यवस्था को अपनाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने ग्रामीण सड़कों के अनुरक्षण में संसाधनों के बेहतर उपयोग, दो या अधिक विभागों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सड़कों की स्थिति में सुधार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि सुदूर क्षेत्रों में विशेषकर आपदा की स्थिति में सुगम पहुंच के लिए पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित मार्गों का समुचित अनुरक्षण आवश्यक है।
बैठक में सचिव राधिका झा, पंकज कुमार पाण्डेय सहित लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा द्वारा 26 नवम्बर को भोजपुर-बक्सर क्षेत्रीय पंचायत समिति की एकदिवसीय कार्यशाला का होगा आयोजन! हरी सहनी,मिथिलेश तिवारी, विधायकगण सहित प्रमुख नेतागण होंगे शामिल: दुर्गा राज

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा में उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

पिथौरागढ़: जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने को लेकर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के साथ ली बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा में मंत्री, सुदीव्य कुमार हुए शामिल, पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह में चिकित्सा पर विशेष सत्र।

rktvnews

सीतामढ़ी:बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment