RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मातृ शक्ति संगठन ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार को ले गृह मंत्री को लिखा पत्र।

भोजपुर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र।

महिला मुख्यमंत्री के होते महिलाओं पर अत्याचार सत्ता की अक्षमता को करता है प्रदर्शित: ओम ज्योति भगत

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)06 जुलाई। आज मातृ शक्ति संगठन की संयोजिका ओम ज्योति भगत के नेतृत्व में संगठन के एक महिला मंडल ने पश्चिम बंगाल में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार को लेकर उनकी स्तिथि को सुधारने एवं मामले पर गंभीर संज्ञान लेते हुए न्यायिक जांच करवाते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर एक पत्र देश के गृह मंत्री अमित शाह को भोजपुर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया है।
पत्र में पश्चिम बंगाल के संदेश खाली, कुच बिहार,और उत्तर दिनाजपुर चोपर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कड़ी निन्दा की गई है। पत्र में लिखा गया है की एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए राज्य में महिलाओं पर अत्याचार होना यह प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है और सत्ता की अक्षमता को प्रदर्शित करता है।
संगठन ने गृह मंत्री को प्रेषित अपने पत्र में पीड़ित महिलाओं की शारीरिक और मानसिक उपचार की व्यवस्था करने की मांग भी की है।
इस दौरान महिला मंडल में मुख्य रूप से शालिनी सिंह,चिंता ,जानकी,प्रीति शर्मा ,ममता सिंह ,मंजू सिंह और संगीता शामिल थी।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों से चुनावों में उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की।

rktvnews

नवादा: गंगाजल आपूर्ति योजना के तहत प्याऊ का उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने आरएमके हाई स्कूल बांका के डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:तरारी विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री ने दी सौगात,क्षेत्र के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा : विधायक, विशाल प्रशांत

rktvnews

रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ श्री तोशी शिबाता ने प्रधानमंत्री से भेंट की

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment