RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)10 जुलाई।चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का उद्देश्य एवं प्रमुख बिंदु

बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की चतुर्थ तिमाही की बैंकिंग प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही 01 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक संचालित हो रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान पर विशेष चर्चा की गई। इस अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई यथा जनधन खातों का Re-KYC, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) साइबर सुरक्षा जागरूकता,
बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान के सफल संचालन हेतु बैंक शाखा-वार पंचायतों का आवंटन किया गया है। यह सूची सभी संबंधित बैंक शाखाओं, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं का सुगठित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

उप विकास आयुक्त के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि वित्तीय समावेशन सरकार की प्राथमिकता है। सभी बैंक शाखाएं एवं बीसी एजेंट ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के अंतर्गत कुछ बैंकों की शून्य प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए शीघ्र लक्ष्य पूर्ति के लिए ठोस रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, वार्षिक ऋण योजना (ACP) के तहत अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में प्रगति एवं बाधाओं की भी समीक्षा की गई।

ऋण अनुपात पर चर्चा

बैठक में बताया गया कि जिले का क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात (CD Ratio) वर्तमान में 31.29% है, जो कि वांछित 40% से काफी कम है। उप विकास आयुक्त ने बैंकिंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने हेतु एक ठोस कार्ययोजना तैयार करें और जागरूकता अभियानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में क्रेडिट उपलब्धता सुनिश्चित करें।

उपस्थित अधिकारीगण

बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार , आरबीआई प्रतिनिधि, नाबार्ड डीडीएम, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधक, एवं विभागीय प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का किया हुआ स्वागत

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खादी के बने योग परिधानों और मैट की बंपर बिक्री।

rktvnews

5 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा बी सर्टिफिकेट का हुआ वितरण।पर्यावरण की सुरक्षा सब की नैतिकता: नवीन कुमार

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने जिले के कुन्दा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बने बूथों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:घर में लगी आग को बुझाने के क्रम में जली महिला को अस्पताल देखने पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment