RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के साथ देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हुए शामिल।

देहरादून/उत्तराखंड 10 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर गृह मंत्री ने जवानों के लिए सेल्फ सस्टेनेबल एनर्जी बिल्डिंग (SSEB) और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित BOP पर सब्जियों, दवाओं और अन्य ज़रूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ड्रोन का ई-लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि भारत की 130 करोड़ जनता वीर जवानों के त्याग, बलिदान, साहस और शौर्य का पूरे दिल से सम्मान करती है। इस अवसर पर गृह मंत्री ने ITBP के 147 शहीदों पर बनी फ्लिप बुक को भी लांच किया।उन्होंने कहा कि जब तक हमारे जवान सीमा पर तैनात हैं तब तक भारत की 1 इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता। हमारी सरकार सीमावर्ती गाँवों को देश का पहला गाँव बनाकर, वहाँ हर सुविधा पहुँचाने की दिशा में काम कर रही है। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि दीपावली पर देशवासी जब अपने घर में दिया जलाते हैं, तब वे एक दिया सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों के लिए भी जलाते हैं। यहां बनी सेल्फ सस्टेनेबल एनर्जी बिल्डिंग (SSEB) बेहद खास है क्योंकि 17,000 फ़ीट की ऊंचाई पर बनी ये बिल्डिंग ठंडे मरूस्थल में आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक बनेगा।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, श्री सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ अन्य विधायकगण तथा आईटीबीपी के महानिदेशक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय में चित्रांकन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी।

rktvnews

भोपाल:समाज में साहित्य लोकमानस तक पहुँचना चाहिए: कैलाश शर्मा

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी।

rktvnews

भोजपुर : 75 लाख महिलाओं के खाते मे भेजे गये 10-10 हजार रुपये।

rktvnews

Leave a Comment