
विज्ञान मेले कुल 19 प्रोजेक्टों की हुई प्रस्तुति।

बेस्ट प्रोजेक्ट के तौर पर जीवन रक्षक हेलमेट को मिला प्रथम पुरस्कार।
अगियांव के सर्वोदय प्लस टू हाई स्कूल को अग्रिम फसल सुरक्षा हेतु दिया गया द्वितीय पुरस्कार।

तृतीय पुरस्कार हित नारायण क्षत्रिय इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत हाइड्रोफोनिक्स फार्मिंग को हुआ प्राप्त।

कला एवं शिल्प के क्षेत्र में प्लस टू हाई स्कूल भोजपुरी की खुशी कुमारी और शुभम कुमार को किया गया पुरस्कृत।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 अक्टूबर। आज राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय भोजपुर में विज्ञान,प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा कला,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से “विज्ञान मेला”का सफल आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती हिना,वरीय उप समाहर्ता ,भोजपुर, श्रीमती अनुप्रिया,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,प्राचार्य समेत अन्य प्रध्यापकगण के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस अवसर पर भोजपुर जिला के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने नए नए विचार के साथ अपना मॉडल प्रस्तुत किया । जिसका परीक्षण मुख्य अतिथि एवं निर्णायक समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। विज्ञान मेला में कुल 19 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें विज्ञान के क्षेत्र में प्रथम तीन प्रोजेक्ट को पुरस्कृत किया गया है।इसके अलावे कला एवं शिल्प के क्षेत्र में छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
संस्थान में “जीवन रक्षक हेलमेट”को बेस्ट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रथम पुरस्कार दिया गया।इसके बाद अग्रिम फसल सुरक्षा के लिए सर्वोदय प्लस टू हाई स्कूल,अगिआंव को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। हित नारायण क्षत्रिय इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया हाइड्रोफोनिक्स फार्मिंग को तृतीय पुरस्कार के रूप में सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में कला एवं शिल्प के क्षेत्र में प्लस टू हाई स्कूल,भोजपुर के खुशी कुमारी और शुभम कुमार को पुरस्कृत किया गया ।
इस मौके पर संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो०गौरव कुमार एवं अन्य सभी सहायक प्राध्यापक गण उपस्थित थे।
