RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : 102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर बर्खास्त।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)20अक्टूबर।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से महत्वकांक्षी योजना के तहत आपताकालीन सेवा हेतु 102 महतारी एक्सप्रेस संचालित की जा रही है।बलौदाबाजार जिले में आपातकालीन सेवा में संलग्न 102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2025 को निलेश साहू ड्राइवर 102 महतारी एक्सप्रेस वाहन क्रमांक सीज़ी 074430 की ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-कसडोल में लगी हुई थी। जनप्रतिनिधि एवं मीडिया के माध्यम से उक्त वाहन में सीमेंट की बोरी लादते हुए विडियो का खंडचिकित्सा अधिकारी कसडोल द्वारा संज्ञान मे लेकर इस प्रकार के कृत्य को आपातकालीन सेवा में घोर लापरवाही मानते हुए ड्राइवर पर तत्काल कार्यवाही करने प्रबंधक 102 महतारी एक्सप्रेस को पत्र प्रेषित किया गया।मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य कार्यालय प्रबंधक 102 महतारी एक्सप्रेस द्वारा तत्काल वाहन चालक निलेश साहु को कार्यमुक्त करते हुए सेवा समाप्त कर दी गई है।

Related posts

भारत को अपने सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और दृढ़ संकल्प पर गर्व है :लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

नागरिक स्वतंत्रता के चैंपियन ए.के. गोपालन, जिन्हें आजादी के बाद भी जेल में रखा गया था!

rktvnews

100वीं जयंती पर याद किये गए हबीब तनवीर,खैरागढ़ विश्वविद्यालय में हुआ व्याख्यान!बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार व समीक्षक गिरिजाशंकर।

rktvnews

देवघर:शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश।

rktvnews

आईआईसीए ने गोवा में ‘आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर व्यावसायिक कार्यक्रम’ के आठवें बैच का समापन किया।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment