RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अभाविप ने जैन कॉलेज में किया नूतन छात्र अभिनंदन समारोह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अक्टूबर। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा द्वारा हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय में नूतन छात्र अभिनन्दन समारोह सह नवीन इकाई गठन का कार्यक्रम किया गया।
अतिथियों के दिप प्रज्वलन ,माँ शारदे और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।विषय परिवेश करते हुए राज्य विश्विद्यालय कार्य प्रमुख छोटू सिंह ने अभाविप के स्थापना काल से लेकर आज तक छात्रहित ,समाज हित और राष्ट्रहित के कार्यों को छात्रों के बीच रखा। हर वर्ष सदस्यता के बादअभिनंदन समारोह कर उन्हें इकाई गठन के माध्यम से दायित्व दिया जाता और वह इकाई पूरे वर्ष भर महाविद्यालयों में कार्य करती है । दक्षिण बिहार प्रांत के खेलो भारत सह प्रमुख चंदन तिवारी ने कहा कि इस देश मे ऐसे भी छात्र संगठन है जो देश विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहती है।कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रहित की भावना को जगाने का कार्य करती है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा संयोजक अनूप सिंह ने किया जिसमें अध्यक्ष शौर्य पाठक.विष्णु शंकर करण कुमार हाकिम यादव रफत अंजुम आकाश कुमार,मंत्री-रोहित नरेश सह मंत्री-निखिल सिंह खुशी कुमारी ,महाराणा प्रताप ,पंकज यादव
SFS प्रमुख – कुमार ऋषिराज सह प्रमुख – रौशन तिवारी
SFD प्रमुख – विद्या निवास खेलो भारत प्रमुख – प्रत्युष कुमार,मंच संचालन तिवारी सूर्यमणि ललन ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत सह मंत्री राज पांडेय, प्रांत सोशल मीडिया सह प्रमुख अंकिता राज, नगर सह मंत्री निखिल राज, रितेश उपाध्याय ,राहुल कुमार, सचिन राय, मंगलम, शशि सहित सैकड़ों नए छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Related posts

09 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:कुलपति का दूसरा साल वीकेएसयू के ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज।

rktvnews

उज्जैन:एमएसएमई मंत्री काश्यप जैन समाज के सिद्धितप के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल 18 नामांकन पत्र।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से उनके आवास पर मुलाकात की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 6 अक्टूबर को राजस्थान की यात्रा पर।

rktvnews

Leave a Comment