
आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।आज बाबा केदारनाथ एवं भगवान बद्री विशाल नारायण के दर्शन के बाद भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ देवरिया गांव में पूर्व विधायक आशा देवी एवं कुंवर सेना के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। दोनों देवभूमि से लौट के बाद अपने पैतृक गांव कृष्णगढ़ देवरिया में इस भव्य भंडारे के माध्यम से पूर्व विधायक ने भोजपुर जिला समेत बड़हरा विधानसभा के लोगों के लिए सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जिसमें की हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बातचीत के क्रम में पूर्व विधायक आशा देवी एवं सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बड़हरा हमलोगों की कर्म भूमि है और यहां की जनता उनके लिए देवता के समान है भोज और भंडारे के माध्यम से सामाजिक समरसता कायम होता है ।इसी को लेकर उन लोगों ने इसका आयोजन किया है एवं इस आयोजन में आए हुए देव तुल्य लोगों के हम शुक्रगुजार हैं जिन्होंने की भारी बारिश में भी आकर हमारे खुशी में चार चांद लगाने का काम किया ।वही बातचीत के क्रम में आशा देवी ने कहा कि वह जनप्रतिनिधि रहे या नहीं वह हर समय बड़हरा के लोगों के लिए अंतिम सांस तक लड़ने का काम करेंगी और उनके हक और अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी ।चाहे वह बाढ़ या कटाव की समस्या हो या फिर किसानो की समस्या हो या फिर आम लोगों की अन्य समस्या।इसके लिए वह सदन में भी लगातार विधायक रहते हुए आवाज उठाने का काम किया था और आगे भी वह करती रहेगी। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

