
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 सितंबर।शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह जन्मोत्सव के 117 वीं वर्षगांठ पर स्थानीय करमन टोला स्थित सरदार भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।माल्यार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने करते हुए कहा कि भगत सिंह राष्ट्र हित में देश की आजादी की लड़ाई में लाहौर के ब्रिटिश शासन के पुलिस अधिकारी जॉन सैंडर्स की हत्या कर , 1928 की घटना ऐतिहासिक पुरुषों में भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव सिंह,युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा श्रोत है।जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन हंसते हंसते न्योछावर किया है ऐसे महान सपूत को हम सभी नतमस्तक करते हैं।
इस अवसर पर धीरज कुमार,दीपक कुमार कौशल किशोर, राहुल कुमार ,रवि यादव सतेंद्र कुमार, जावेद अख्तर,रंगीला राम , राम निवास जी विजय ,रजनीश कुमार,राजेश चंद्रवंशी ,पंकज सिंह, ददन यादव आदि उपस्थित थे।
