RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

घर घर जांच अभियान में बिजली चोरी के आरोप में दर्ज कराई गई प्राथमिकी।

आरा/भोजपुर 20 सितंबर।साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के आदेश पर घर-घर जांच अभियान में रंजन कुमार सहायक विद्युत अभियंता, आरा ग्रामीण एवं कारीसाथ, प्रशाखा के कनीय विद्युत् अभियंता, मनीष कुमार के नेतृत्व में नवादाबेन एवं मसाढ़ गांव में घर घर विद्युत् ऊर्जा चोरी की जांच की गयी। जांच के दौरान ग्राम कुड़बा टोला, नवादाबेन के राजू कुमार सिंह और जयमंगल धानुक तथा मसाढ़ गांव के रवी सिंह, ध्रुव सिंह, दीनबंधु सिंह और धीरज सिंह द्वारा विद्युत कनेक्शन रहते हुए भी मीटर के पूर्व मेन लाइन में तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी। तदोपरांत सभी अभ्युक्तो पर विद्युत् ऊर्जा की चोरी करते पाए जाने पर कुल दो लाख का जुर्माना लगाते हुए उदवंतनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

Related posts

हल्द्वानी:आयुक्त दीपक रावत ने जमरानी बांध परियोजना संबंधी की बैठक।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की।

rktvnews

हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का IPO देश में तीसरे स्थान पर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. शास्त्री को जयंती पर किया नमन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment