RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रेड रन-की प्रतिभागी छात्राओं को एम.एम. महिला कॉलेज के प्राचार्य ने किया सम्मानित व प्रोत्साहित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जुलाई। एम.एम. महिला कॉलेज, आरा के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नरेन्द्र प्रताप पालित ने शुक्रवार को रेड रन-2026 में भाग लेने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेड रन-2026 जैसी गतिविधियाँ केवल खेल प्रतियोगिताएँ नहीं हैं, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और राष्ट्रीय सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।प्राचार्य ने कहा कि एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों के प्रति समाज को जागरूक बनाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए भी लोगों को प्रेरित करते हैं। युवाओं में एचआईवी/एड्स एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), नई दिल्ली के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। इसके अंतर्गत राज्य, जिला एवं महाविद्यालय स्तर पर एनएसएस स्वयंसेवकों (पुरुष एवं महिला) के लिए 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।गौरतलब है कि 2 जुलाई 2026 को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा महाराजा बहादुर राम रणविजय प्रसाद सिंह कॉलेज, आरा में रेड रन-2026 का आयोजन किया गया था। इसमें एम.एम. महिला कॉलेज की छह छात्राओं—अनुपम प्रभा, अंजलि कुमारी, कनक कुमारी, प्रिया कुमारी, पूजा कुमारी एवं मनीषा कुमारी ने कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी एवं डॉ. सुधा निकेतन रंजनी के नेतृत्व में भाग लिया। प्रतियोगिता में अनुपम प्रभा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें प्राचार्य द्वारा पुस्तक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी नरसरिया, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा तथा महाविद्यालय के प्रधान सहायक प्रेम शरण सिंह ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Related posts

जिलाधिकारी ने अर्हता दिनांक 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों व अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

केंद्र ने खाद्य तेल डेटा अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए वनस्पति तेल उत्पाद, उत्पादन और उपलब्धता (विनियमन) आदेश, 2011 में संशोधन किया।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत “गुड सेमीरिटन ड्राइव” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने नॉर्वे के व्यापार और उद्योग मंत्री श्री जान क्रिश्चियन वेस्ट्रे से भेंट की

rktvnews

बागपत:प्रभारी मंत्री ने की राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 सितंबर 26

rktvnews

Leave a Comment