RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कुलपति का दूसरा साल वीकेएसयू के ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज।

आरा/भोजपुर (डा दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।आज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी का सफलतम दूसरा साल पूर्ण हुआ।
इस अवसर को पदाधिकारी सहित कर्मचारियों ने कुलपति से मिलकर माला बुके देकर शुभकामनाएं दी।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना 92 में जापानी फार्म,क़ृषि फार्म हाउस में हुआ था जिसके प्रथम कुलपति प्रो सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में सबने प्रगति का संकल्प लिया था और आज एक ऐसे ही कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार ने अनेक बाधाओं, समस्याओं का सामना करते हुए प्रगति का मानक बनाते इतिहास बनाया,दो साल का कार्यकाल पूरा किया। इनके साथ कुलसचिव के रूप में प्रो रणविजय कुमार अपनी उपस्थिति वाकपटुता और संजीदगी से हास परिहास के साथ अन्य पदाधिकारी गण को साथ लेकर चलते रहे। जिसने भी सुना जाना वो बधाई देने से नहीं चुके। प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया और लेकर आगे बढ़ते रहे – चाहे शिक्षक हो,संघ हो ,कर्मचारी हो ,छात्र हो या छात्र संगठन सबको खुश रखने का प्रयास सराहनीय है।सम्मान प्रदर्शित करने वालो में अभिजीत कुमार,पवन ओझा,अभिमन्यु सिंह,अरशद आलाम,शेखर,राजीव कुमार,सतीश कुमार,राजीव रंजन,उदय शंकर आदि ओझा,मोहन,जितेंद्र सिंह, ललन कुमार, आदि रहे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ’सकारात्मक परिवर्तन वर्ष – 2023’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर महामहिम शेख तमिन बिन हमद अल थानी से बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर:डीडीसी ने”हमारा शौचालय हमारा सम्मान”अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 जून 24

rktvnews

शास्त्रीय संगीत की अनुगूंज हरि उपासना का मार्ग : विश्वनाथ राय

rktvnews

सुपौल: सड़क सुरक्षा जागरूकता को ले परिवहन विभाग द्वारा RSM Public School में पेंटिंग ,स्लोगन, क्विज प्रतियोगिता की गई आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment