RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रो एस के मिश्रा की 30 वी पुण्य तिथि मनाई गई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 सितंबर।प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रो एस के मिश्रा की 30 वी पुण्य तिथि वीकेएसयू के गणित विभाग में प्रो एस के मिश्र फांउडेशन के तत्वावधान में मनाई गई।इस अवसर को यादगार बनाने के लिए बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल पटना के द्वारा एक दिवसीय निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीकेएसयू आरा के कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार उपस्थित रहे।एसके मिश्रा फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष डॉक्टर गुरु दयाल सिंह,प्रो ब्रजेश कुमार,प्रो ललित सागर,प्रो दीपक मांझी,प्रो संजय कुमार,प्रो नरेंद्र पालित आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। छात्राओं के स्वागत गान, मुख्य अतिथि द्वारा प्रो एसके मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण के बाद से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। फाउंडेशन की ओर से अतिथियों को फोटोग्राफ्स और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए प्रो रणविजय कुमार ने कहा की मिश्रा जी पीड़ित मानवता की सेवा के निमित्त बक्सर जिला के जरूरतमंदों की सेवा एक शिक्षाविद् के रूप में करते रहे।ये मृदुल ,सहृदय ,मानवतावादी एवं व्यवहारिक जीवन में उच्च संस्कार से समाज में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित प्रोफेसर रहे। उनकी स्मृति में उनके सुपुत्र अमित मिश्रा द्वारा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन उनकी कुलीनता को प्रतिपादित करता है ऐसा आयोजन विश्वविद्यालय में पहली बार हुआ। समयाभाव के कारण शिक्षक नेगलिजेंशी नेचर के बनते जा रहे हैं लेकिन विश्वविद्यालय में बड़ी तादाद में कतारबद्ध होकर चेकअप कराते देखा गया।
मंच का संचालन प्रो दीपक माझी और धन्यवाद ज्ञापन प्रो गुरु दयाल सिंह ने किया।
पटना के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा एक सुपर स्पेशलिटी कैम्प आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. अमित कुमार सिन्हा, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ,डॉ. ज्ञान प्रकाश,कार्डियोलॉजिस्ट और डॉ. शिव शंकर कुमार, फिजिशियन ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।कैंप से शिक्षक, कर्मचारी, छात्र छात्राएं सैकड़ों की संख्या में लाभान्वित हुए।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो एस सी पाठक ,डॉ अमित मिश्रा ,इ निशित ,इं मनीष एवं राजीव रंजन पांडेय व दया शंकर त्रिपाठी आदि रहे।

Related posts

१०१वीं जयंती पर डा अमलेश वर्मा और डा रागिनी वर्मा को दिया गया ‘हृदय नारायण-कल्याणी स्मृति सम्मान’, वरिष्ठ लेखक मार्कण्डेय शारदेय की पुस्तक ‘डुमराँवनामा’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी ।

rktvnews

भोजपुर:आरा प्रखंड के भुसहुला गांव में हर घर झंडा अभियान के तहत चौपाल लगाकर दी गई जानकारी।

rktvnews

गया: सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक,धार्मिक या राजनीतिक विवादों को जन्म देने वाली न करें पोस्ट: गया पुलिस

rktvnews

न्यूजीलैंड की रॉयल नेवी के नौसेना प्रमुख आरएडीएम डेविड प्रॉक्टर का भारत दौरा।

rktvnews

उत्तराखंड: प्रदेश सरकार राज्य में बकाएदारों पर कसने जा रही शिकंजा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की पहल पर ‘रेबीज मुक्त बागपत’ अभियान का शुभारंभ, अब बेजुबान जानवरों को मिलेगा जीवनरक्षक टीका।

rktvnews

Leave a Comment