RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद अजीत कुमार सिंह

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 अगस्त। गुरुवार को सहकारिता जगत के महान हस्ती, नेफेड के चेयरमैन और पूर्व सांसद स्व अजीत कुमार सिंह की 17 वीं पुण्यतिथि पीर बाबा मोड़ स्थित अजीत भवन में मनाई गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक, प्रबुद्ध तथा दूर दूर से उनके चाहने वाले उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद सह सहकारिता जगत के महान हस्ती रहे स्व अजीत कुमार सिंह की धर्मपत्नी पूर्व सांसद मीना सिंह द्वारा स्व अजीत कुमार सिंह के तैलचित्र पर मल्यार्पण,आरती, पुजा पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ। स्वर्गीय सिंह का स्मरण करते ही मीना सिंह की आंखें छलछला गई और कम शब्दों में ही उनके योगदान से सहकारिता से लेकर नेफेड तक को राष्ट्रीय पहचान बनाने में कृतिमान स्थापित कर देश को नया आयाम दिया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में आए लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व अजीत कुमार सिंह जी ने सहकारिता के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से जो काम किया उससे उनकी ख्याति बढ़ती गयी नेफेड के चेयरमैन बने और सहकारिता जगत के साथ साथ नेता के रूप स्थापित किया। जनता में पकड़ इतनी की बिक्रमगंज से सांसद बने ।लोगों के दुख दर्द में सदा हमदर्द बने रहने के साथ साथ एक कर्मठ एवं प्रतिभाशाली नेता के रूप में यश फैली। आज वे जीवित रहते तो सिर्फ शाहाबाद या बिहार ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान एक कद्दावर नेता के रूप में होती।
पुण्यतिथि के अवसर पर नेताओं ने कहा कि हमें खुशी है की आज उनकी धर्मपत्नी पूर्व सांसद मीना सिंह एवं सुपुत्र एन सी सी एफ के चेयरमैन सह नेफेड के डायरेक्टर भारतीय जनता पार्टी नेता विशाल सिंह उनके ही पदचिन्हों पर चलते हुए लोगों के सुख दुःख में सदा सहभागी एवं मददगार बनते हुए उनके अधुरे कार्यों को पुरा करने की ओर अग्रसर हैं। शामिल होने वाले लोगों में पूर्व विधायक रामाकान्त ठाकुर,जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष उदयशंकर सिंह, हाकिम प्रसाद, भाई ब्रह्मेश्वर,जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, लो ज पा रामबिलास जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, राजनाथ सिंह, पी पी नागेश्वर दुबे, नन्द किशोर यादव, राणा प्रताप सिंह, अशोक कुमार शर्मा, मिथलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, हरेन्द्र पाण्डेय, बिनोद कुमार सिंह,ई धीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र तिवारी,राकेश रंजन पुतुल, गंगाधर पाण्डेय, सुषुमलता कुशवाहा, पुनम कुशवाहा, ममता सिंह,विभा जी, अजय गुप्ता, उदय सिंह वंदना राजवंशी, अवधेश पाण्डेय, श्रीराम महतो, विपिन विश्वास, मुकुल सिंह, शशी चौधरी, राजीव रंजन श्रीवास्तव, बमबम तिवारी, नवीन कुमार, राकेश सिंह, रामदयाल सिंह, रंजन सिंह, सत्यप्रकाश राय,जयप्रकाश चौधरी, शालिनी सिंह, कुमार आनन्द सिंह, पप्पु सिंह, शम्भु सोनी, मदन स्नेही, अनील सिंह, शिवशंकर सिंह, जयशंकर कुशवाहा, फ़ीरोज़ा खातुन, धर्मेन्द्र यादव, अमरीश सिंह, पप्पु चौबे, ओमप्रकाश सिंह, संतोष सिंह राकेश पाठक, श्रीभगवान सिंह, राजकुमार कुशवाहा जितेन्द्र सिंह, संजय चौधरी, विनय मिश्रा, मुकेश सिंह, कांति सिंह, शकुन्तला सिंह, सुनिता सिंह, रेखा पाण्डेय, अनुपमा चौरसिया, संतोष चन्द्रवंशी, छोटक उपाध्याय, बिजेन्द्र सिंह, बली सिंह, सुनिल पाठक, उज्ज्वल सिंह,जितेन्द्र ब्याहुत, सत्यनारायण ब्याहुतआजाद सिंह, रमेश गुप्ता, राकेश शर्मा सहित हजारों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू का हुआ छठवाँ दीक्षांत समारोह।

rktvnews

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने किया रोटरी क्लब आफ आरा का ऑफिशियल विजिट!क्लब का कार्य प्रशंसनीय: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

rktvnews

नवादा:जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:केंद्रीय विद्यालय, दानापुर कैंट में प्राचार्य की नियुक्ति पर गंभीर आपत्ति, प्रशासनिक अव्यवस्था पर चिंता एवं तत्काल स्थानांतरण की मांग।

rktvnews

गुड फ्राइडे पर द होली सेवियर चर्च आरा में प्रार्थना सभा आयोजित।

rktvnews

कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया लिमिटेड ई-खरीद में अग्रणी।

rktvnews

Leave a Comment