RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बागपत:जिलाधिकारी ने नैथला में धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण।

कृषि उत्पादन की वास्तविक स्थिति जानी, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश, किसानों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)16 अक्टूबर। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज बागपत तहसील क्षेत्र के ग्राम नैथला में कृषक प्रकाश पुत्र लाल सिंह के गाटा संख्या 1259 में पहुंचकर धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने खेत में स्वयं उपस्थित रहकर उत्पादन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रॉप कटिंग के आंकड़े पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ दर्ज किए जाएं ताकि किसानों को वास्तविक उत्पादन के आधार पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि खेतों में की जा रही क्रॉप कटिंग राज्य सरकार की प्राथमिकता है, जिससे बीमा मूल्यांकन, उत्पादन आकलन और कृषि नीतियों की योजना को सटीक रूप से लागू किया जा सके। साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के लिए विभागों को निर्देशित किया एवं किसानों से भी आह्वान किया कि जागरूकता के साथ फॉर्मर रजिस्ट्री कराए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से फसल की उपज, गुणवत्ता और मौसम के प्रभाव की जानकारी ली तथा किसानों से बातचीत कर उनके सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारीगण सहित किसान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

एक दिवसीय राजस्थान गांधी दर्शन सम्मेलन का हुआ आयोजन।जिले से बड़ी संख्या में गांधी विचारकों और प्रचारकों ने लिए हिस्सा।

rktvnews

भोजपुर:जवानिया में कटाव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं:अपर समाहर्ता

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनाया रक्षाबंधन पर्व छात्राओं और वीरांगनाओं सहित प्रदेशभर की बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षासूत्र।

rktvnews

भारत और अर्जेंटीना ने लिथियम का पता लगाने एवं खनन संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फिल्म अभिनेता थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी में ‘इंद्रप्रस्थ से दिल्ली तक’ का प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment