
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 जून।आज पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही थानावार अपराध विश्लेषण, लंबित वारंट एवं कुर्की-जब्ती के निष्पादन, हत्या, लूट, डकैती सहित विभिन्न कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध आग्नेयास्त्र एवं अवैध शराब की बरामदगी, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी तथा सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि जिले में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। तत्पश्चात आयोजित पुलिस सभा में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
