
आरा/भोजपुर।(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जून।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा श्री श्री 108 जगेश्वर बुढ़वा महादेव मंदिर, महादेवा रोड, आरा में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र की उन्नति, विकास एवं जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को भारत के विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला स्वर्णिम काल बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री सुषमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक एवं वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि इस भव्य महाआरती का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करना तथा राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष विभू जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर शिक्षा प्रकोष्ठ के डॉ. विकास कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं को नई दिशा, नए अवसर एवं आत्मनिर्भर बनने का मार्ग प्राप्त हुआ है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने तथा देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्टि अतिथि प्रदेश मंत्री सुषमा साहू, कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज,के नेतृत्व में हुआ ओर मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिला अध्यक्ष विभू जैन, धर्मेंद्र सिंह , शिक्षा प्रकोष्ठ के डॉ. विकास कुमार, महामंत्री आदित्य सिंह, प्रशांत, प्रमोद मुखिया,सीडी शर्मा,रमेश सिंह,ममता सिंग,राकेश,प्रतीक विराट,विष्णु मिश्रा,प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ हर्षवर्धन राठौर,बबलू ठाकुर, शंकर केशरी,मंटू शर्मा,ज्योति कुशवाहा,अशोक सिंह विजय सिंह,हरेन्द्र पाण्डेय , सतनारायण ब्याहुत, विनोद जी,चिंता ओझा मीरा यादव ,प्रकाश सिंह, हर्ष राज मंगलम, रत्नेश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं भव्य आरती के माध्यम से देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय जनता युवा मोर्चा, स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों का योगदान सराहनीय रहा।
