RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

शानदार ट्विस्ट के साथ ग्रूमिंग के अनुभव को और बेहतर बनाते हुए, कट एंड स्टाइल सैलून का मथुरा में प्रवेश।

मथुरा/उत्तर प्रदेश (एजेंसी,पीआर 24*7) 03 सितम्बर। कट एंड स्टाइल सैलून ने मथुरा में अपने पहले आउटलेट के भव्य उद्घाटन की घोषणा की है। इस आउटलेट के साथ ही ब्रांड ने भारत में 125 से भी अधिक स्थानों पर अपनी पहुँच स्थापित कर ली है। यह नया सैलून ब्रांड द्वारा देश भर में प्रीमियम ग्रूमिंग सर्विसेस को और भी अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस लॉन्च को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, कट एंड स्टाइल के सीईओ आदित्य शर्मा ने कहा, “मथुरा एक समृद्ध विरासत और जीवंत समुदाय से परिपूर्ण शहर है, जो इसे हमारे नए सैलून के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। हमारा लक्ष्य शहर में लोगों को सबसे शानदार और किफायती ग्रूमिंग अनुभव प्रदान करना है।”
लॉन्च इवेंट में ब्यूटी इंडस्ट्री के विभिन्न इन्फ्लुएंसर्स और नामचीन हस्तियाँ उपस्थित रहीं। लाइव म्यूजिक, स्वादिष्ट भोजन और इंटरैक्टिव सेशंस इस इवेंट का मुख्य आकर्षण रहे, जिसमें मेहमानों को सैलून में दी जाने वालीं सर्विसेस से अवगत कराया गया।
शहर के बीचों-बीच स्थित कट एंड स्टाइल का मथुरा आउटलेट ग्राहकों को विश्व स्तर की ग्रूमिंग सर्विसेस प्रदान करने के लिए तैयार है।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल -2023 की तैयारियों को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करते हुए दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ‘इनविट राउंड-3’ के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का अब तक का सबसे बड़ा इनविट मुद्रीकरण संपन्‍न किया।

rktvnews

31 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गढ़वा : नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के अंतर्गत ‘सम्मान समारोह’ एवं ‘आकांक्षा हाट’ का भव्य आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने रात्रि में किया दी किसान सहकारी शुगर मिल बागपत का औचक निरीक्षण।

rktvnews

चतरा वुड क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई के शिल्पकारों हेतु 25 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment