RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:विस चुनाव 2024 : जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू ।

कार्यक्रम में मौजूद पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भी पदाधिकारियों के साथ साझा किये चुनावी अनुभव।

RKTV NEWS/रांची(झारखंड) 23 अगस्त।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का मोहराबादी स्थित सिविल सेवा अधिकारी संस्थान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रशिक्षक (रिसोर्स पर्सन) के रूप में नामित पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने झारखंड के पदाधिकारियों को चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक अनुभवों से अवगत कराया। इस दौरान उनके द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर ध्यान में रखने वाली महत्वपूर्ण बातों का बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने निर्वाचन के दौरान बुनियादी चुनाव प्रबंधन प्रणाली के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी।
दो प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन के सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि इस फेस टू फेस प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के चुनाव संबंधी ज्ञान के संवर्धन तथा उनकी विभिन्न शंकाओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने चुनाव के क्रम में सम्भावित कुछ आम गलतियों (कॉमन एरर्स) पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए निदेशित किया कि इन सब अप्रत्याशित गलतियों से बचने के लिए सभी को पहले से ही सजग रहना होगा ताकि निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य को जीरो एरर के साथ शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया जा सके। इसके उपरांत विभिन्न निर्वाचन विषयों पर वस्तुनिष्ठ जानकारी हेतु लाईव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को उन्होंने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पदाधिकारियों को ट्रेनिंग एप्लीकेशंस, आदर्श आचार संहिता एवं अन्य विषयों पर भी सारगर्भित जानकारी दी गयी।

Related posts

भोजपुर:आइसा यूनिट सम्मेलन में नई कमिटी गठित,सचिव साहिल अरोरा अध्यक्ष बने राजन कुमार।

rktvnews

दुमका:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय सभागार में भव्य कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न।

rktvnews

सरकार की नई नियमावली 2023 ने नियोजित शिक्षकों को बोर्ड की जगह रोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया,सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा: पंकज कुमार सिंह “मंटु”

rktvnews

उज्जैन:भूमिपूजन हुए विकास कार्यों को जल्द प्रारम्भ कराएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment