RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मोदी – नीतीश राज्य में जनता नारकीय जीवन जीने को विवश :सुदामा प्रसाद

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने बड़हरा में किया जनसंपर्क, जनता ने सुनाई अपनी समस्या।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )18 अगस्त।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने आज बड़हरा के बभनगांवा, सरैया, पैगा, बखोरापुर, बड़हरा, बबुरा, सेमरा, बभनौली, पचैना बजार, हरिपुर, कायम नगर सहित कई गाँवों में जनसंपर्क किया। जहाँ सैकड़ो कि संख्या में मजदूर – किसान , महिलाएं, छात्र – नौजवानों ने सांसद को अपने बीच पा कर उतसाहित थे। मौजुद लोगों ने अपनी समस्या रखी । जिसमे नली – गली, बिजली – सड़क, खेती किसानी सहित शिक्षा – रोजगार, स्वस्थ्य से सम्बंधित था। कई लोगों ने कैंसर जैसे गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए सासंद से लगाई गुहार।
इस मौके पर सासंद सुदामा प्रसाद ने कहा कि मोदी – नीतीश की सरकार का विकास का दावा गांवों में फेल है। जनता से मिल रहा आवेदनों से यह साफ है कि लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। गरीबों के पास रहने के लिए आवास, भूमि नही है। गांवों में नली – गली , सड़के रखारब पड़ी है । वर्षों से लोगों को उजाड़ जा रहा है जबकि सरकार के वादा था कि कोई भी परिवार बिना छत का नही रहेगा।
उन्होंने जनता से कहा कि इस सरकार में निवेदन – आवेदन से काम नही चलने वाला है। इसके लिए जोर दार आंदोलन कि जरूरत है। मैं आपके इस मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करूंगा। मैंने अभी मानसून सत्र में जिला और देश के कई सवालों को सदन में उठाया।
जिले के सड़क, रेलवे, अबैध बालू खनन , सोन नहर के आधुनिककरण, सहित सहारा इंडिया में लाखों निवेशकों का पैसा भुगतान करने की मांग सरकार किया।
इस जनसम्पर्क कार्यक्रम में नंद जी, बड़हरा प्रखण्ड सचिव, विष्णु ठाकुर कोइलवर प्रखण्ड सचीव, भोजपुर जिला व्यवसाई संघ के नेता कृष्ण रंजन, गुप्ता, माले नेता संतोष राम , विजय यादव , दिपक रवानी,कन्हैया कुमार जिला परिषद सदस्य रविन्द्र रजक, राजद के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राय, जय राम यादव ,सुरेश सिंह , विसुन पुर पंचायत के मुखिया प्रति निधि गुप्ता यादव , पश्चिमी गुड़ी के मुखिया प्रति निधि अंकुश कुमार , निशी कांत यादव , शिव शंकर प्रसाद , नंद जी यादव, ललीत यादव , निर्मल कुमार अधिवक्ता , रवि कुमार आदि शामिल।

Related posts

भोजपुर:तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज के अध्यक्ष बने राघवेन्द्र प्रताप सिंह व सचिव बने डॉ अजय कुमार सिंह।

rktvnews

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने समुद्री अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन के लिए चिंता के साथ गहन चिंतन भी आवश्यक: मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

गौरी शंकर विवाह महोत्सव समाज सुधार और स्त्री शिक्षा का संवर्धन का समन्वित प्रयास है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

गिरीडीह:जिला परिवहन पदाधिकारी ने गिरिडीह बस स्टैंड के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया।

rktvnews

बागपत में वृहद रोजगार मेला 12 नवम्बर को, ढाई हजार से अधिक पदों पर सैकड़ों कंपनी करेंगी योग्य अभ्यर्थियों का चयन।

rktvnews

Leave a Comment