
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )16 अगस्त। आज स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर जिले के संयोजक डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी सह जदयू नेता की अध्यक्षता में स्वतंत्रता आंदोलन सेनानी,पूर्व मंत्री,पूर्व सभापति महात्मा गांधी विचारों के सजग प्रहरी बाबू देव शरण सिंह के 124 वीं जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों और भावनाओं का विस्तार से चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि ए सी एम ओ डॉक्टर के एन सिन्हा ने कहा कि आज महान् विभूतियों ऐतिहासिक और आजाद भारत के स्व बाबू देव शरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को मेरे और आप सभी शाहाबाद _भोजपुर जिला वासियों के तरफ से शत शत नमन करते हैं। जदयू नेता सह मंच संचालनकर्ता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बाबू देव शरण सिंह विद्यार्थी जीवन काल के नवजवान अधिवक्ता रहते हुए 1931,1932,1933,सविनय अवज्ञा आंदोलन,1936 किसान मजदूर आंदोलन से लेकर महात्मा गांधी के सजग प्रहरी बन कर असहयोग आंदोलन और सक्रिय राजनीति में 1937 में ऑल इण्डिया कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाई। 1946 से 1952 बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष,स्वास्थ्य मंत्री,बिहार विधान परिषद में सभापति 1965से 1968 रहे और 1974 में एम एल सी रहते हुए। उन्होंने जे पी के 1974 के आंदोलन की चिंगारी को बहुत ही अच्छी तरह नवजवानों में जोश , जज्बे और जुनून कांग्रेस के विरोध में देखते हुए 09 जुलाई1975 को स्वर्ग सिधार गए। मंच संचालन उनके तैल चित्र पर भोजपुर जिले मे महान् विभूतियों के विचारों को विस्तार से चर्चा करने गांव गांव में जनजागरण अभियान शुरू करने का संकल्प यात्रा आगामी दिनांक 10 सितंबर2024 से सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी सह ” जय जवान_जय किसान ” के शुभ चिंतक पूर्व प्रधान मंत्री, लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव 02 अक्टूबर 2024 तक अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर प्रमुख लोगों में अशोक ठाकुर,शशि कांत चौधरी ,संजीव कुमार, कौशल जी,रणधीर , सुदर्शन राम, सोहन लाल,सुरेंद्र शर्मा,सुरेंद्र पटेल आदि मौजूद थे।
