RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जल जीवन मिशन की अपार सफलता का उल्लेख किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 अगस्त।78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में लाल किले की ऐतिहासिक प्राचीर से अपने संबोधन में, जल जीवन मिशन की अपार सफलता का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन की उल्लेखनीय उपलब्धि की चर्चा करते हुए कहा कि इस मिशन के माध्यम से 15 करोड़ लाभार्थियों को स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जल जीवन मिशन के परिवर्तनकारी प्रभाव के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह संपूर्ण भारत में ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जब मिशन आरंभ किया गया था, तब केवल 3 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास नल से जल की सुविधा उपलब्ध थी। पिछले पांच वर्षों में, मिशन ने पर्याप्त प्रगति की है, और ‘नल से जल’ की सुविधा को अतिरिक्त 12 करोड़ परिवारों तक पहुँचाया है। परिणामस्वरूप, लगभग 15 करोड़ लाभार्थी अब इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत नल से जल की सुविधा से लाभांवित हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने स्वच्छ पेयजल तक पहुंच बढ़ाने में मिशन की सफलता की प्रशंसा की, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान मिला है।

Related posts

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक का संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन बापू टावर का किया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:डी.एम व एस.एस.पी द्वारा संयुक्त रूप से लोक सभा निर्वाचन को लेकर मीडिया को दी गई अहम जानकारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 मार्च 26

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने धनतेरस के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment