RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन चुनाव तैयारी समिति की बैठक सम्पन्न।

10 मई को आरा लोकसभा और 8 मई को अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए होगा नामांकन।

इस चुनाव में तानाशाही की हार होगी और जनता की आवाज लोकसभा में गुजेंगी: पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)30 अप्रैल।आरा लोकसभा इंडिया गठबंधन चुनाव समिति की बैठक आज प्रधान चुनाव कार्यालय (धोबीघटवा, आरा) में संपन्न हुई। बैठक में प्रत्याशियों के नामांकन सहित जोरदार प्रचार अभियान चलाने पर बातचीत हुई और कई निर्णय लिए गए।
बैठक में कल 1 मई को इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के महिला संगठनों के बैनर तले आरा में आयोजित हो रहे महिला कार्यकर्ता कन्वेंशन को सफल बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
बैठक में 10 मई को आरा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के नामांकन सभा में भारी तादाद में जन भागीदारी कराने का निर्णय लिया गया। नामांकन सभा में भाकपा(माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य, राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी नेता मुकेश साहनी समेत इंडिया गठबंधन के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।
बैठक में 1 मई से 3 मई के बीच गड़हनी, चरपोखरी और अगिआंव में प्रखंडस्तरीय और 6 मई को आरा में आयोजित जिला स्तरीय छात्र – युवा कन्वेंशन को सफल बनाने समेत अन्य कई प्रचार कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में कहा गया की मोदी सरकार ने छात्र – युवाओं से बेहतर शिक्षा और रोजगार देने क़्क़ वादा किया था। लेकिन हुआ ठीक इसके विपरीत बीजेपी सरकार ने छात्रों के साथ वादाखिलाफी की जिससे बीजेपी सरकार के प्रति युवाओं में काफी आक्रोश है । उन सभी छात्रों को लेकर एक जिला स्तरीय कन्वेंशन रखा गया है।
भाकपा – माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ पूंजीपतियों के इल्ट्रोलबॉण्ड का पूंजी लगा हुआ है तो दूसरी तरफ हमारे गरीब मजदूरों का इलेक्ट्रॉन बॉन्ड जो 20 रुपये में साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में तानाशाही की हार होगी और जनता की आवाज लोकसभा में गूंजेगी।
आरा के पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि इस चुनाव में युवाओं के साथ-साथ छात्र किसान, महिला और मजदूर एक होकर मोदी के खिलाफ वोट करने और उनकी एकता मजबूती के साथ बन रही है तभी हम बीजेपी को इस चुनाव में हरा सकते हैं।
संदेश के पूर्व विधायक अरुण सिंह यादव ने बोला कि यह चुनाव जो है सिर्फ एक उम्मीदवार का चुनाव नहीं है यह चुनाव भोजपुर के तमाम गरीब किसान आम – अवाम का है। इस चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता को पंचायत स्तर से बूथ तक लगकर जितना होगा नहीं तो आने वाले दिन में हम लोग का भी अस्तित्व खतरा में होगा।
बैठक में भाकपा – माले राज्य सचिव कुणाल, आरा के पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद, प्रत्याशी सुदामा प्रसाद, इंडिया गठबन आरा लोकसभा चुनाव समिति संयोजक बीरबल यादव, जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव, कोंग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक राम, माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, आशा पासवान, इंदु सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य दलों के कई नेता शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:विश्व फिजियोथेरेपी दिवस शिविर लगा मरीजो को दिया गया नि:शुल्क परामर्श।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:सफलता की कहानी:ग्राम सेवा शिविर बना वर्षों पुराने विवाद का समाधान।

rktvnews

वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज गंगा महाआरती के अद्भुत प्रदर्शन के साथ गंगोत्सव संपन्न।

rktvnews

एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) की राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ बातचीत जारी।

rktvnews

भोजपुर: शहीद दिवस पर एथलीट कार्यक्रम आयोजित, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव:11 नवंबर को सुबह 7 से सायं 5 बजे तक मतदान अवधि निर्धारित, कुल 256352 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग।

rktvnews

Leave a Comment