RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे निकाली गई विशाल बाइक तिरंगा यात्रा।

RKTV NEWS/बड़हरा(आरा )14 अगस्त।प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को बड़हरा विधानसभा मे बड़हरा विधायक पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे 25 कि.मी. मोटरसाइकिल द्वारा वृहत तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बाइक तिरंगा यात्रा बड़हरा विधायक द्वारा सैकड़ो मोटरसाईकिल सवार कार्यकताओं के साथ सलेमपुर पीपरा महामाया मंदिर परिसर से निकाला गया।सलेमपुर से प्रारंभ तिरंगा रैली हेमतपुर,धोबहा, महुली,सनदिया होते हुए करीब 25 कि.मी की दूरी तय करते हुए आरा नागरी प्रचारिणी परिसर मे समाप्त हुआ। इस दौरान प्रत्येक मोटरसाईकिल पर दो -दो कार्यकताओं के हाँथो मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहर रहा था। बड़हरा विधायक रैली मे सबसे आगे स्वयं मोटरसाईकिल ड्राडवरिंग कर रहे थे। तिरंगा यात्रा मे भारत माता की जय,वंदेमातरम, वीर शहीद अमर रहे आदि नारे लग रहे थे।
उक्त अवसर पर कार्यकताओं और जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि देश की आजादी बहुत मुश्किल से मिला है।इस आजादी को प्राप्त करने के लिए हजारों-लाखो लोग शहीद हुए है।भोजपुर जिला वीरो की भूमि है और इस वीर भूमि ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों और वीर जवानो के सम्मान मे तिरंगा रैली निकाला गया है।
कार्यक्रम मे जिला प्रवक्ता धीरज कुमार सिंह, बरजा पंचायत के मुखिया मुकेश सिंह, अगरसंडा पंचायत के मुखिया कोकी बिन , सरैया मंडल अध्यक्ष कड़ोरपति सिंह, अतुल उपाध्याय श्रीकांत पासवान मंजिल सिंह मुन्ना सिंह सनी सिंह विशाल उपाध्याय मुटुर सिंह रूपेश सिंह सुजीत कुमार गौतम यादव सौदागर बिना अर्जुन सिंह ,सुगानी पांडेय,राजेश सिंह,उमा पांडे,अक्षय कुमार, विकास सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

चतरा:79वें स्वतंत्रता दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

rktvnews

डांस मूव ही नहीं, अब ‘स्वच्छता मूव्स’ भी सीखिए!स्कूल में अपने डांस मूव्स से वायरल हुए यूपी के टीचर कौशलेश अब सिखा रहे स्वच्छता वाले मूव्स।

rktvnews

बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

बोकारो:जरीडीह में अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़,उत्पाद- पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय का जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान – ‘नई चेतना- 2.0’ का समर्थन करने के लिए नौ मंत्रालय एकजुट हुए।

rktvnews

अरवल:PK शराबबंदी से ताड़ी को हटाने वाले तेजस्वी के बयान पर बोले – अच्छा है कम से कम एक कदम आगे बढ़े हैं, शराबबंदी के नाम पर पुलिस-प्रशासन दलितों, पिछड़ों और महिलाओं का शोषण कर रहा है।

rktvnews

Leave a Comment