RK TV News
खबरें
Breaking News

तिरंगामय हुआ उज्जैन: देश भक्ति के तरानों के साथ उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा।

“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के जयघोष से गुंजायमान हुआ उज्जैन।

हर घर तिरंगा अभियान केवल एक अभियान नहीं बल्कि हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

RKTVNEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)14 अगस्त।आज उज्जैन नगर का नजारा कुछ अलग ही था। तिरंगा हाथ में लिए स्कूली बच्चें, यूवा , महिलाएं केवल और उत्साह नहीं दिखा रहे थे बल्कि आज उनमें देश के प्रति प्रेम को व्यक्त करने का एक जज्बा भी दिखाई दे रहा था। क्योंकि हाथों में तिरंगा और चेहरे पर आजादी के महोत्सव की मुस्कान देश को सबसे ऊपर रखने के संकल्प के रूप में प्रदर्शित हो रही थी। आज उज्जैन में तिरंगा यात्रा के माध्यम से यह संदेश पहुंचा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक अभियान नहीं है बल्कि हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है जिन्होंने अपने मस्तक चढ़ाकर अपने लहू से भारत मां श्रंगार किया है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को उज्जैन नगर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली बच्चें,आम नागरिक, जनप्रतिनिधि ,अधिकारी कर्मचारी उत्साहपूर्वक हाथ में तिरंगा लिए शामिल हुए। यात्रा में देश भक्ति के तराने के साथ “भारत माता की जय” “वंदे मातरम” “विजय विश्व तिरंगा प्यारा ” के जय घोष के साथ स्कूली बच्चे राष्ट्रीय ध्वज लिए चले।
नगर निगम उज्जैन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षीरसागर सागर स्टेडियम से किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। तिरंगा यात्रा क्षीरसागर स्टेडियम से प्रारंभ होकर चामुंडा माता चौराहा होते हुए शहीद पार्क पहुंची जहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समारोहपूर्वक समापन किया गया।
इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, संजय अग्रवाल तथा उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित बढ़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहां।
सांसद अनिल फिरोजिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में केवल सरकारी भवनों पर ही राष्ट्रीय पर्व के दौरान तिरंगा फहराया जाता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। ताकि आने वाली पीढ़ी देश की आजादी और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूक हो सके। सांसद श्री फिरोजिया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा फहराने का आग्रह किया।
सांसद उमेशनाथ जी महाराज ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीरों को नमन करते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। सभी मन, क्रम वचन से संकल्प लें कि राष्ट्रीय ध्वज पर आंच भी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की लेकर चहुओर दिखाई दे रही हैं।
विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि 200 वर्षों के कड़े संघर्ष के पश्चात देश को आजादी मिली हैं। राष्ट्रीय ध्वज देश की गौरव और सम्मान का प्रतीक हैं।
नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश के साथ उज्जैन जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ उपस्थित स्कूली बच्चों और व्यापक जन समूह का उत्साह वर्धन किया।

Related posts

सारण:छपरा जेल में बंद कैदियों को खिलायी गयी फाइलेरिया से बचाव की दवा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय गणराज्य पर हिंदुत्व-कॉर्पोरेट गठजोड़ का हमला।

rktvnews

वी-गार्ड ने लॉन्च की एयरविज़ सीरीज़: स्टाइलिश, दमदार और एनर्जी-एफिशिएंट बीएलडीसी पंखों का नया दौर शुरू।

rktvnews

राष्ट्रपति ने फखरुद्दीन अली अहमद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

भोजपुर: सामाजिक समरसता के बीच मनाई गई राम बल्लभ प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि।

rktvnews

Leave a Comment