RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

सोना देवी के तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित!गरीबों को कराया गया भोजन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 अगस्त।स्वर्गीय सोना देवी की तृतीय पुण्यतिथि का आयोजन स्वर्ण कुंज, महाराणा प्रताप नगर आरा निवास स्थान पर प्रति वर्ष की भांति पूजा पाठ से संपन्न हुआ। बताते चलें कि समाजसेवी, पूर्व वार्ड पार्षद, कई संगठनों से जुड़ कर कार्य करने वाले, रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के अभिभावक डॉ जितेंद्र शुक्ला की माताश्री है।ये धर्म परायण महिला के साथ-साथ दीन दुखियों की मदद और धार्मिक आयोजनों में इनकी विशेष अभिरुचि रहती थी। पुण्यतिथि पर इनके पुत्र डॉक्टर शुक्ला द्वारा जमीरा स्थित कुष्ठ आश्रम के जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया गया।रोटी बैंक के दोनों पाठशाला में भोजन के पैकेट वितरित किए। रात्रि के समय में आरा रेलवे स्टेशन परिसर पहल के नेतृत्व में गरीब लोगों के बीच भोजन वितरित किए गये। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर आयोजित होते हैं।
इस मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में बड़े पुत्र वीरेंद्र कुमार शुक्ला, द्वितीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार शुक्ला,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, उमेश प्रसाद सिन्हा, शेखर सुमन, दिनेश मुन्ना, कुमार मोहित सतीश जी, रोहित कुमार ,रवि सहाय ,राजेश कुमार मोंटी अमन रवि तिवारी निर्मल शर्मा ज्योति प्रकाश कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित किए।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बक्सर एवं ब्रह्यपुर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बबुरा में पुलिस ने शराबबंदी उल्लंघन पर की गिरफ्तारी।

rktvnews

प्रभारी मंत्री, नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी सहित सभी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश और लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर: महिला कालेज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लोकसभा में वक्फ़ बिल पारित होने पर बधाई देकर धन्यवाद ज्ञापित किया

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखा हिंदी फिल्म “दि साबरमती रिपोर्ट”

rktvnews

Leave a Comment