
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त। बुधवार को बाघी पाकड़ निवासी शंभू सिंह,भा.प्र.से. एवं शिप्रा सिंह द्वारा नई आशा को समाज के उपेक्षित लोगों को शिक्षित एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से दो एम्बुलेंस कार्यालय में लोकार्पण के अवसर पर प्रदान किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो लोग सक्षम हैं उन्हें ऐसे लोगों की भरपूर मदद करनी चाहिए ताकि ये समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके और अपनी क्षमता से राष्ट्र की सेवा भी कर सके। बताते चलें की नई आशा समाज के कमजोर और सबसे अंतिम पादान पर खड़े मुशहर जाति के गरीब और अशिक्षित बच्चों को शिक्षा चिकित्सा और रहन सहन बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।अबतक सैकड़ो बच्चे लाभान्वित और प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
सिविल सर्जन डॉ शिवेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा की नई आशा जिस उद्देश्य से कार्य कर रही है, उसकी पूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। सामाजिक कार्यकर्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि नई आशा के माध्यम से समाज को मदद करने के बाद खुद संतुष्टि मिलती है। अध्यक्षता करते हुए संस्था के उपाध्यक्ष सह फुटाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने कहा कि संस्था के संरक्षक भीम सिंह भवेश द्वारा दो दशक से समर्पित भाव से कार्य किए जाने के कारण ही देश के प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना की। यह संस्था के प्रति विश्वास का बड़ा उदाहरण है। कार्यक्रम को डॉ विजय लक्ष्मी शर्मा, डॉ विजय गुप्ता, डॉ एसके रूंगटा, डॉ जीत शर्मा, डॉ केएन सिन्हा आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो बलिराज ठाकुर ने किया। उपस्थित लोगों में रामकुमार सिंह, अवधेश पांडे, श्री कुमार सिंह, जयशंकर तिवारी, राकेश सिंह, राजू मेहता, मंटू सिंह, मुखिया मिथुन सिंह, डव्लु जैन, विपिन सिंह आदि थे।
