RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा सम्प्रेक्षण गृह, वृद्धाश्रम एवं मूकबधिर विद्यालय का निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)16 अक्टूबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा आज सम्प्रेक्षण गृह, वृद्धाश्रम एवं मूकबधिर विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संस्थानों में निवासरत बच्चों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रखरखाव का विस्तृत अवलोकन किया।
उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संस्थानों में रह रहे बच्चों को आवश्यक सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
संप्रेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि वहां रह रहे बच्चों को कौशल विकास एवं कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
वृद्धाश्रम के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वहां रह रहे वृद्धजनों के लिए भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने, पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने तथा मच्छरदानी, स्वच्छ शौचालय एवं शुद्ध पेयजल जैसी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही व्हीलचेयर रखने का भी निदेश दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि वृद्धाआश्रम में दिए जाने वाले भोजन की तस्वीर प्रतिदिन के जिला को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बुजुर्गों एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की देखभाल हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के इन वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया।

Related posts

देवघर:नगर निगम अन्तर्गत नरेन्द्रदेव भवन में आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उपायुक्त हुए शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को बधाई दी।

rktvnews

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

बक्सर:सदर अस्पताल, बक्सर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment