RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:पेयजल की समस्या के निदान को लेकर डी.एम ने की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)01 अगस्त ।समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में वर्षा नहीं होने के कारण पेयजल की हो रही समस्या के निदान को लेकर जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता से कार्य की प्रगति के संबंध में फीडबैक लिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वर्ष में वर्षा कम होने के कारण शहरी क्षेत्र सहित पूरे जिले में जलस्तर में हो रही समस्या को दूर करने की जरूरत है तथा पेयजल की समस्या से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि आने वाले दिनों में वर्षा नहीं होती है और जिस स्थान का वाटर लेवल नीचे चला गया है, वहाँ पेयजल की समस्या दूर करें।
उन्होंने कहा कि सभी को वाटर रिचार्ज करने की जरूरत है, बृहत स्तर पर पेड़-पौधा लगाना होगा। जहाँ-जहाँ चापाकल का वाटर लेवल नीचे गया है, वहाँ के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करना होगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी नल जल को सक्रिय रखने का निर्देश दिया तथा जले हुए मोटर को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया।
उन्होंने कहा कि जहाँ पानी की समस्या ज्यादा है, वहाँ टैंक के माध्यम से सुबह शाम पानी उपलब्ध करावें।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता (पी.एच.ई.डी) को शिकायत स्थल पर जाकर , लोगों की समस्या को दूर करने को कहा।
नगर आयुक्त कुमार गौरव द्वारा बताया गया की पीएचईडी के द्वारा समय से चापाकल मरम्मति एवं पाइप लाईन की मरम्मति नहीं करा पाते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने चापाकल मरम्मति दल एवं पाईप लाइन की मरम्मति दल को बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में कार्यपालक अभियंता बुडको से महारानी कॉलेज में चल रहे कार्य की प्रगति के संबंध में फीडबैक लिया तथा जिलाधिकारी ने शेष लम्बित कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को शहरी क्षेत्र हेतु 10 चापाकल मरम्मति दल एवं पाइपलाइन की मरम्मती हेतु 06 दल गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने चापाकल में राइजर पाईप व सिलेंडर लगाकर चापाकल चालू रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से उनके प्रखंडों में पेयजल की समस्या के संबंध में फीडबैक लिया।
बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जहाँ-जहाँ पेयजल की समस्या है, से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने पीएचईडी विभाग के संबंधित अभियंता को जल्द से जल्द पेयजल की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी जगह वाटर लेवल जाँच करते रहने का निर्देश दिया।
मरम्मति के कारण जो चापाकल कार्य नहीं कर रहा है, उसका अभियान चलाकर दुरुस्त करने के निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में चापाकल कि मरम्मति कराने की जरूरत है तो जल्द से जल्द मरम्मति करावें,मरम्मति लाइक नहीं है तो नया चापाकल गाड़ने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखंड का पीएचईडी व्हाट्सएप ग्रुप शीघ्र बना लेने का निर्देश दिया।
बैठक में उप महापौर नाजिया हसन ने पेयजल की समस्या से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया।
इसी प्रकार महापौर अंजुम आरा ने कहा कि जिन बिंदुओं पर बुधवार को बैठक हुई है, उसका इंप्लीमेंट हो।
जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी द्वारा भी पेयजल की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
विधायक बेनीपुर डॉ.विनय कुमार चौधरी द्वारा जलापूर्ति टावर को चालू कराने के साथ-साथ लीकेज पाइप की मरम्मति करवाने, खराब चापाकलों की मरम्मति एवं बंद चापाकल के स्थान पर नए चापाकल लगाने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही उन्होंने कई पंचायत एवं वार्डों में पेयजल की समस्या से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागीय अभियंताओं को शहरी क्षेत्र सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल की समस्या से निपटने के लिए तत्काल युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी,सहायक अभियंता, जूनियर अभियंता के साथ पेयजल की समस्या को दूर करने को लेकर बैठक करने निर्देश दिए।
बैठक में दरभंगा नगर निगम के महापौर अंजुम आरा,उप महापौर नाजिया हसन, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, पी.एच.ई.डी के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:आरा में राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव व कारखाना खोलने को ले रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मिले धीरेंद्र प्रसाद सिंह।

rktvnews

भोजपुर:स्वदेशी समुदायों की सुरक्षा और संरक्षण आवश्यक :प्रो संजय कुमार सिंह

rktvnews

सीसीआई ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के होम एंड पर्सनल केयर इकाई के पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में व्यक्गित अभिरूचि लें बैंकर्स, ससमय निर्धारित लक्ष्य की करें प्राप्ति :जिलाधिकारी

rktvnews

वैशाली: ग्रामीण विकास मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया” स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment