RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ह्यूमन राइट एंड सोशल जस्टिस संस्था का हुआ गठन।

सर्जन डा विजय गुप्ता बने अध्यक्ष बोले न्याय दिलाने में संस्था होगी मददगार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जुलाई।रविवार 28 जुलाई को संध्या समय एक होटल में मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ह्यूमन राइट एंड सोशल जस्टिस का भोजपुर जिला में गठन और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें संस्था के जिलाध्यक्ष सर्जन डॉक्टर विजय गुप्ता को बनाया गया, वहीं जिला सचिव पद की जिम्मेवारी पत्रकार अमरेंद्र कुमार तथा संरक्षक अवधेश पांडे को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आरा महानगर का अध्यक्ष उमाशंकर सिंह को बनाया गया। कई लोगों ने सदस्यता भी ग्रहण की।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने मानवाधिकार से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी सभी लोगों अपने मूलभूत अधिकार से अनभिज्ञ है, जानकारी के अभाव में सुविधा से वंचित रह जाते हैं।हमारी संस्था मदद पहुंचाने के लिए आगे आई है और जिले में नई कमेटी का गठन कर कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं।
संस्था के सचिव डॉक्टर दिलशाद आलम ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि भोजपुर जिले में समाज के नेक इंसान डॉ विजय गुप्ता को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।इनके नेतृत्व में संस्था अच्छे ढंग से काम करेगी और वंचितों को उनका हक दिलाने में मददगार साबित होगी। जिलाध्यक्ष डॉ विजय गुप्ता ने बताया कि अभी तक चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा था अब
मानवाधिकार के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।उन्होंने बताया कि अधिकारों के बारे में पता है लेकिन भूलवश वो कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसके बाद उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है।संस्था से जुड़े लोगों को उनके अधिकार बल्कि कर्तव्यों के बारे में भी बताएंगे और वंचित लोगों को सामाजिक न्याय की परिकल्पना को साकार करेंगे। जिला सचिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि कमेटी बहुत जल्दी भोजपुर जिले के सभी प्रखंडों में जाकर लोगों से मिलेगी और नए सदस्यों को भी जोड़ेगी साथ ही लोगों तक मानवाधिकार और सामाजिक न्याय से जुड़ी उन बातों को पहुंचाने का काम करेगी जो अब तक समाज के अधिकांश लोग नहीं जानते हैं। कार्यक्रम का संचालन रोहतासवी और धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के महासचिव मुकेश कुमार सिंह, मुख्य सलाहकार डॉ आर पी सिंह, मनोज कुमार सिंह, डॉक्टर बीके शुक्ल, डॉ नरेश प्रसाद, संजीव गुप्ता, डॉ विभा कुमारी, आलोक अंजन सरोज सिंह, मुकुल यादव, दिलराज प्रीतम, कयामुद्दीन अंसारी, लड्डू यादव, शैलेंद्र कुमार, यशवंत नारायण, सुनील पाठक, अभय विश्वास भट्ट, विजय भारती, मनजीत कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जर्मनी के विदेश मंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

इंदौर:हर एक मत जरूरी है।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

दरभंगा:उद्योग विभाग के विविध योजनाओं के लिए हुई समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लंबित आवेदनों के निपटारे हेतु विशेष कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment