RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के साथ की बैठक।

RKTVNEWS/देहरादून (उत्तराखंड)30 जुलाई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ बैठक करने तथा विभिन्न अवसरों पर सरकारी कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उनके नाम व मोबाइल नंबर अविलंब शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में जिलाधिकारी चमोली द्वारा बेहतरीन कार्य करने के लिए उनकी सराहना की।
मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कि स्मृति में सड़कों, चौराहों व द्वारों के नामकरण तथा शिलापट स्थापित किए जाने संबंधित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए| उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के विभिन्न प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में सभी संबंधित विभागों के सचिव, वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी व स्वतंत्रता सेनानी तथा उनके उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का शुभारम्भ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के आबू रोड में ब्रह्म कुमारी शांतिवन परिसर का दौरा किया

rktvnews

पटना: विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया स्वर्गीय बसंत पाठक स्मृति उद्यान के पर्यटकीय विकास कार्य का शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जी-20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया एकवारी महादलित टोला का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment