RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:हत्या सामाजिक कलंक पर कायस्थ समाज चुप नहीं बैठेगा:राजीव रंजन सिन्हा

त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे को दी जाए फांसी :प्रिंस श्रीवास्तव

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई। रविवार को सहाय सदन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने प्रेस वार्ता में सासाराम नासरीगंज अमियावर गांव के अतुल श्रीवास्तव हत्याकांड पर कड़ा विरोध प्रकट किया। इन्होंने कहा की राज्य सरकार में गिनती विधि व्यवस्था से आमलोगों में काफी नाराजगी है अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और कायस्थ समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है जो चिंतनीय है।अमियावर गांव के जिम संचालक युवा अतुल श्रीवास्तव की निर्मम हत्या बालू माफिया गांधी चौधरी और उसके गुर्गों द्वारा कर दी गई थी।इस घटना से देश और प्रदेश का कायस्थ समाज आक्रोशित है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता का उपयोग किया। बताते चले कि बालू माफिया गांधी चौधरी द्वारा जमीन को हथियाने के लिए पूर्व में भी झंझट किया था जिसके लिए भी एफआईआर हुआ था लेकिन रसूखदार का अपना प्रभाव रहा जिससे कुछ नहीं हुआ और मामला शांत हो गया।एक दिन जिम से लौटते समय अतुल श्रीवास्तव की हत्या गांधी चौधरी और उनके लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस अमानवीय, गैर लोकतांत्रिक ,गैर कानूनी हत्या कायस्थ महासभा ने गंभीरता से लिया। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव ,कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा के प्रयास से इस घटना की पहल पीएमओ, एच एम ओ, सीएमओ , डीजीपी एस पी तथा पहुंचाई गई ताकि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके।जिसका परिणाम रहा की सभी हत्यारे गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
आए दिनों के जमीन ,मकान हथियाने के लिए भी भू माफियाओं द्वारा कायस्थों की हत्या की जा रही है जिसे समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।दिनांक 16 7 24 को संपतचक के पीएचसी के टीका वितरण अधिकारी सुनील सिन्हा की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
इन्होंने अपनी प्रक्रिया देते हुए कहा की अब कायस्थ समाज चुप नहीं बैठेंगे और डटकर मुकाबला करेंगे।
प्रेस संवाददाता सम्मेलन में अतुल के छोटे भाई प्रिंस श्रीवास्तव भी उपस्थिति और इन्होंने कहा कि गांधी जोशी आज उनके सहयोगी धमका रहे थे, जमीन हथियाना की बात कर रहे थे और नहीं देने पर खुलेआम गोली मारने की धमकी देते थे हत्या कर दिखा दिया। सामाजिक सक्रियता से अरेस्ट हो गए हैं, लेकिन मांग है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए इन लोगों को फांसी दी जाए।
संबाद दाता सम्मेलन उपस्थित लोगों में प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव, अजय कुमार सिन्हा अमित वर्मा ,विनय कुमार सिन्हा अंजनी कुमार सिन्हा मुकेश कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नीलिमा सिंन्हा ,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा अखिलेश कुमार सिन्हा ,अवधेश प्रसाद सिन्हा विश्वरूपम ,राकेश रंजन श्रीवास्तव ,डीके सिंन्हा अभय कुमार, विशाल कुमार, विवेक कुमार, प्रिंस श्रीवास्तव आदि रहे।

Related posts

देखिए ‘सिंघम अगेन’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 11 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे।

rktvnews

चतरा:शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयो के समय सारणी में किया गया बदलाव!19 से 25 जनवरी 2024 तक विद्यालयो के समय सारणी में किया गया परिवर्तन।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वच्छता की पहली पाठशाला, हमारा घर : राज्यपाल

rktvnews

फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट: हैदराबाद में उभरती हुई ‘सिटी विदिन अ सिटी’

rktvnews

Leave a Comment