RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय, बलरामपुर-रामानुजगंज का किया निरीक्षण।

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 05 नवंबर।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज 05 नवम्बर को जिला एवं सत्र न्यायालय, बलरामपुर (रामानुजगंज) का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने न्यायालय परिसर के सभी कक्षों का मुआयना किया। न्यायालय भवन की अधोसंरचना न्यायालय की गरिमा के अनुकूल नहीं पायी गयी। न्यायालय भवन की छत की सीलिंग जगह-जगह से जीर्ण-शीर्ण पायी गयी और दीवालें काफी जर्जर होकर उनमें सीपेज की समस्या पायी गई। इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने जिला कलेक्टर एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को न्यायालय भवन की उपरोक्त समस्यों का यथाशीघ्र एक माह के भीतर निराकरण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर (रामानुजगंज) अशोक कुमार साहू, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।
इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने अधिवक्ताओं से मुलाकात की। अधिवक्ता गणों ने मुख्य न्यायाधीश का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश अधिवक्तागणों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और उनका नियमानुसार निराकरण करने आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार कम पी.पी.एस. एम. व्ही. एल. एन. सुब्रहमन्यम तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर आर. एस. नेगी भी उपस्थित रहे।

Related posts

महिला कॉलेज के प्राकृति विभाग में सेमिनार आयोजित,महावीर के पंच महा उपदेश विश्व कल्याणकारी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

पटना:रावण वध समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला जांच अभियान!बालू लोड दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन चालक पर हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

आन-बान-शान से समूचे जिले में लहराया तिरंगा,उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह!प्रभारी मंत्री ने मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम पर किया झंडोत्तोलन, परेड का किया निरीक्षण।

rktvnews

रांची:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा पुराने मतदाता पहचान पत्र को अद्यतन कराने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है आवेदन : के. रवि कुमार , मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

BIADA के औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयों की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान हेतु 13 जुलाई से 3 अगस्त तक राज्यव्यापी शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

rktvnews

Leave a Comment