RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मेगा प्रोजेक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर व राजस्व से संबंधित बैठक संपन्न।

RKTVNEWS/चतरा (झारखण्ड)22 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में मेगा प्रोजेक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर व राजस्व से संबंधित बैठक की गई।

राजस्व की समीक्षा।

राजस्व की समीक्षा में म्यूटेशन, सक्सेसन म्यूटेशन, जीएम लैंड सर्वे रिर्पोट, भु-अर्जन कार्यालय में लंबित मामले, निलाम पत्र, वाद, कर- संग्रहण, संदेहात्मक जमाबंदी के अभिलेख का सुनवाई समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की गई। अभियान मोड में लंबित वाद का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

मेगा प्रोजेक्ट

बैठक में सभी मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जिले में चल रहे मेगा प्रोजेक्ट को लेकर अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
मेगा प्रोजेक्ट के प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा भूमि अधिग्रहण के पश्चात रैयतों को मुआवजा भुगतान, वन विभाग से जुड़े मामले एन०ओ०सी/एफआरए/जीएम लैंड/एलपीसी समेत अन्य मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द उन मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया। जिससे कि रैयतों को ससमय भुगतान हो सके एवं जिले में सभी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। वहीं सभी निर्माणाधीन कार्यों में उन्होंने निर्देशित करते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया जिससे संचालित सभी कार्य को ससमय पूर्ण कराया जा सके। समीक्षा के दौरान कुछ मामलों में रैयतों से बात कर मुआवजा समेत अन्य प्रक्रिया पूर्ण करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं का ससमय समाधान करने को कहा। जिससे कि प्रोजेक्ट का संचालन सरलता पूर्वक हो सके। इसके अलावे भारत माला परियोजना से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, सभी अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

लगता है कि चले गए

rktvnews

मुजफ्फरपुर में डीएम ने विकास को दी तेज रफ्तार : शहर के दो बड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट अखाड़ाघाट और चंदवारापुल का डीएम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह कल करेंगे एकौना स्तिथ पावर ग्रिड में 220/132 केवी उपकेंद्र के विस्तार का शिलान्यास।

rktvnews

02गया स्नातक और शिक्षक का निर्वाचन सुचारू रूप से कराने हेतु जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 अगस्त 25

rktvnews

वाराणसी:भोजपुरी एवं गुजराती फिल्म स्टार राकेश पाण्डेय की अध्यक्षता में हूमेन राईटस एण्ड सोशल जस्टिस विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment