RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : एसपी श्री राज व पद्मश्री डा भीम सिंह ने किया स्वास्थ्य सह नेत्र जाॅच शिविर का उदघाटन! लोगों के स्वास्थ्य की हुई जाँच।

शाहपुर के ऐतिहासिक कुंङवा शिव मंदिर परिसर मे आयोजित स्वास्थ्य सह नेत्र जाँच शिविर का उद्घाटन करते भोजपुर एसपी श्री राज व पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के अति प्राचीन और ऐतिहासिक कुंङवा शिव मंदिर परिसर मे बाबा कुण्डेश्वरनाथ सेवा ट्रस्ट सह प्रबंधन समिति के तत्वावधान मे आयोजित विशाल स्वास्थ्य सह नेत्र जाँच शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक (भोजपुर) श्री राज तथा विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डा भीम सिंह (भवेश) ने पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एसपी श्री राज ने कहा कि ऐतिहासिक बाबा कुंडेश्वरनाथ मंदिर मे आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आम लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि  दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि निर्दोष फंसे नहीं। स्वास्थ्य शिविर मे एसपी श्री राज ने नेत्र जाॅच शिविर की शुरुआत अपने हाथों से रोगियों की ऑखों मे आई ड्राप डाल कर किया। स्वास्थ्य शिविर में कई चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर मे बड़ी संख्या मे लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। इस अवसर पर बोलते हुए विशिष्ठ अतिथि पद्मश्री डा भीम सिंह भवेश ने अति प्राचीन एवं  ऐतिहासिक कुण्डेश्वरनाथ मंदिर मे आकर अपनेआप को धन्य एवं भाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से इस क्षेत्र के गरीब तबके के लोगों को समुचित लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य सह नेत्र जांच शिविर को संबोधित करते भोजपुर एसपी श्री राज

उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए बाबा कुंडेश्वरनाथ सेवा ट्रस्ट सह प्रबंधन समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। आगत अतिथियों को शाॅल, मोमेंटो सहित अन्य उपहार देकर बाबा कुंडेश्वरनाथ सेवा ट्रस्ट सह प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। डीएवी स्कूल शाहपुर की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मदेव मिश्र तथा संचालन अनिल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डीएसपी राजेश शर्मा,  सर्किल इंस्पेक्टर बिहिया सुभाष चंद्र प्रसाद, ट्रस्ट के सचिव शम्भू शरण मिश्र, कोषाध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी, अशोक राय, अधिवक्ता इंद्र देव पांडे, अधिवक्ता प्रेम प्रकाश पांडे उर्फ झुन्नू पांडे, पूर्व पुलिस अधिकारी केसी दूबे, रेलवे अधिकारी मनोज दूबे, पूर्व शिक्षा अधिकारी रविन्द्र पांडे, पूर्व इंजिनियर इन चीफ नरेंद्र तिवारी, पटना के अधिवक्ता अश्विनी कुमार पांडे, पं लक्षमण तिवारी, सोनाली सिंह, प्रमोद ओझा, मुखिया सोनू सिंह, तेज नारायण यादव, विकास सिंह, विपुल जी, तुषारकांत त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली की सफलता को लेकर माले ने निकाला प्रचार जुलूस

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

आयोजना मंत्री ने बीस सूत्री कार्यक्रम के ब्रोशर का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:पाक्स संक्रमित मरीज होने का संदेह: एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

पूर्वी चंपारण: डीएम और नगर आयुक्त ने किया पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी का निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपाल की डॉ. अनुभूति को बिलासपुर में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया।

rktvnews

Leave a Comment