RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

“मामा जी, मेरा, डॉक्टर बनने का सपना आपने पूरा किया”!मुख्यमंत्री निवास में कु. अपर्णा साहू ने मुख्यमंत्री चौहान से भेंट कर माना आभार।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 09 सितम्बर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल में रहने वाली बालिका अपर्णा साहू ने बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बताया है। अपर्णा ने मुख्यमंत्री से प्राप्त हौसले और मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ लेकर नीट के माध्यम से एमबीबीएस कोर्स के लिए चुने जाने पर मुख्यमंत्री का आभार माना है।

आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री चौहान से अपर्णा ने भेंट कर उन्हें प्राप्त उपलब्धि से अवगत करवाया और स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री के साथ पौध-रोपण भी किया। अपर्णा ने मुख्यमंत्री चौहान को लिखी पाती और बधाई पत्र प्रत्यक्ष रूप से भेंट किया। कु.अपर्णा साहू द्वारा लिखी पाती इस प्रकार है:

भांजी की पाती मामा के नाम

आदरणीय मामा जी

मैं अपर्णा साहू, आयु 18 वर्ष एस. ओ. एस. बालग्राम की बालिका हूँ। मामा जी आपको मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष महसूस हो रहा है कि मैंने NEET-2023 को उत्तीर्ण किया है तथा मुझे MBBS में अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में सीट आंवटित हुई है। मामा जी, मेरा डॉक्टर बनने का बचपन का सपना आपके आशीर्वाद से पूर्ण होने जा रहा है। यदि आपकी “मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना” न होती तो मेरे और मेरी संस्था के लिए मेडिकल शिक्षा का शुल्क वहन करना असंभव होता। मामा जी आप हमारे जैसे सभी बच्चों के लिए उम्मीद की किरण हैं। आपके आहवान “बच्चों तुम मेहनत करो, तुम्हारे मामा हमेशा तुम्हारे साथ है,” से हमें हौसला मिलता है।

मामाजी, मैं आपके इस उपहार, जिसने मेरी जिन्दगी में रोशनी भर दी है, के लिए हमेशा आभारी रहूँगी तथा आपका आशीर्वाद हमेशा यूँ ही हम सभी बच्चों पर बना रहे। साथ ही मैं आपसे वादा करती हूँ कि डॉक्टर बनने के बाद मैं समाज सेवा कर अपना कर्तव्य पूरा करूँगी।

Related posts

चतरा:ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति कम मिलने पर उपायुक्त सख्त, 80 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यालयों पर होगी कार्रवाई।

rktvnews

एसवीसीसी और कोनायुर साओ पाउलो ने पारंपरिक चिकित्सा में भारत-ब्राजील सहयोग को प्रदर्शित करने वाले तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन की मेजबानी की।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग, द्वारा लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया।

rktvnews

भोजपुर:समृद्धि यात्रा के तहत आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

बक्सर:रेलवे का निजीकरण और ठेकाकरण दुर्घटना का कारण: माले

rktvnews

Leave a Comment