RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज: डीडीसी ने तकनीकी विभाग के साथ योजनाओं की अद्यतन प्रगति कार्य की समीक्षा की।

RKTVNEWS/गोपालगंज ( बिहार)13 जुलाई।जिला पदाधिकारी,गोपालगंज मो० मकसूद आलम के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन द्वारा आज समाहरणालय कार्यालय कक्ष में सभी तकनीकी विभाग के साथ योजनाओं की अद्यतन प्रगति कार्य की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई गोपालगंज के प्रतिनिधि पदाधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिवेदन के साथ उपस्थित नहीं रहने के कारण खेद व्यक्त किया गया साथ ही विजयीपुर के राजकीय नलकूप की भूमि का अवैध निबंधन करने वालों के विरुद्ध निर्देश के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं कराए जाने के कारण गहरा क्षोभ प्रकट किया गया।
बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता लघु सिंचाई से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया ।
वुडको के लिए गोपालगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत शिवरेज नेटवर्क कार्य के निमित्त डी पी आर तैयार करने के लिए एसटीपी एवं आईपीएस के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध कार्यपालक अभियंता के द्वारा किया गया। इसके संबंध में विकास आयुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया।
तकनीकी विभागों के अंतर विभागीय सहयोग के निमित्त कुछ-कुछ समस्याओं को बैठक में प्रस्तुत किया गया, जिसके निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक में सामुदायिक भवन वर्कशेड के निर्माण की लंबित फुलवरिया प्रखंड के तीन योजना इकाइयों के संबंध में भूमि विवाद के कारण कार्य बाधित होने का तथ्य संज्ञान में पाकर उप विकास आयुक्त द्वारा अंचल अधिकारी फुलवरिया को निर्देशित किया गया।
आईसीडीएस अंतर्गत मनरेगा से प्रस्तावित आंगनबाड़ी केंद्रो के भवन के निर्माण हेतु जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन आंगनबाड़ी केद्रो के भूमि का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है ,उसका सीमांकन करने हेतु अपने स्तर से सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अंचल अधिकारी से समन्वय करने और मापी करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल के द्वारा बताया गया कि बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत कतालपुर एवं बंगरा तथा सिधवलिया के अमरपुरा और कुचायकोट के शेमरा में सही डाइमेंशन की भूमिका प्रस्ताव नहीं मिलने से पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। निदेश दिया गया कि संबंधित अंचल अधिकारी को पुनः पत्र के माध्यम से स्मारित करें।
बैठक में सभी तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दिव्यांग उद्यमियों के सामान और कौशल को प्रदर्शित करने वाला दिव्य कला मेला भोपाल में शुरू।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग आयोजित।

rktvnews

झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट को लेकर हुई कार्यशाला!स्थानीय फिल्मकार, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री, चित्रकारों सहित कई कोटि के कलाकारों ने लिया हिस्सा।

rktvnews

दरभंगा:दावा वाद से संबंधित बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं एवं दावाकर्ताओं के अधिवक्ताओं के साथ बैठक।

rktvnews

नैनीताल:जिला आइकंस ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment