RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

भारत लोन ने 90% रिटेंशन रेट के साथ अपनी बेजोड़ कस्टमर लॉयल्टी को बनाए रखते हुए 2026 तक 2 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने की घोषणा की है।

नई दिल्ली/राहुल ढींगरा 11 जुलाई। भारत में प्रमुख फुल-सर्विस डिजिटल लेंडर, भारतलोन ने आज घोषणा की कि उसने 2026 तक अपने कस्टमर बेस को 20 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ से अधिक ले जाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई, जिसके साथ ही वह 90% ग्राहक रिटेंशन रेट बनाए रखना चाहता है।
भारतलोन की स्थापना फरवरी 2023 में की गई थी और इसका मुख्यालय ओखला में है। भारतलोन ने खुद को भारत के वित्तीय परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी ताकत के रूप में स्थापित किया है। कंपनी के 100% डिजिटल लोन अनुभव के कारण, भारतलोन पहले ही 1 मिलियन से अधिक ऐप डाउनलोड का महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल कर चुका है, जिससे यह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाला सबसे तेज़ NBFC बन गया है। इतनी तीव्रता से इसे अपनाया जाना इस बात की गवाही देता है कि बाज़ार में सुलभ, नवीन वित्तीय समाधानों की सख्त ज़रूरत है।
भारतलोन के संस्थापक अमित बंसल ने कंपनी की दूरदर्शिता के बारे में विस्तार से बताया, “हमारी वृद्धि महानगरों में वेतनभोगी पेशेवरों की अनूठी ज़रूरतों के अनुरूप तैयार की गई वित्तीय सेवाओं की बढ़ती मांग को दर्शाती है। पिछली पीढ़ियों की तुलना में, नई पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करने के तरीके में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए, संतुलित जीवनशैली और लक्ज़री को ज़्यादा महत्व दे रही है। इस बदलाव के कारण वे पूरे आत्मविश्वास के साथ पर्सनल लोन को अपनाने के ज़्यादा इच्छुक हो गए हैं। सहज प्रक्रियाओं, किसी ज़मानत की आवश्यकता न होने और आसान पुनर्भुगतान विकल्पों के साथ, ग्राहक तेज़ी से इंस्टैंट कैश लोन की ओर रुख कर रहे हैं। भारतलोन में, हम भारत के फाइनांस सर्विस सेक्टर में विकास को बढ़ावा देने के लिए उन्नत तकनीक और इन उभरती प्राथमिकताओं के प्रति गहरी समझ का लाभ उठाते हैं। हम ऐसे सुलभ वित्तीय समाधान देने पर फोकस कर रहे हैं, जो लोगों को आज की तेज़ी से भागती दुनिया में अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बनाते हैं।”

Related posts

राज्य में गत दिनों टॉप -10 अपराधियों तथा अन्य की गिरफ्तारी।

rktvnews

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने ‘वैश्विक पवन दिवस 2024’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने की समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने की विभागों संग राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य निर्धारण हेतु समीक्षा बैठक।

rktvnews

झारखंड: रामगढ़: मतदान पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ प्रेस वार्ता का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के साथ देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment