RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में 7 साल का लीप, वकील के रूप में पुष्पा की दमदार और निडर नई शुरुआत।

मुंबई/एजेंसी (PR24X7) 30 अक्टूबर। भारत के अग्रणी मनोरंजन चैनलों में से एक सोनी सब अपने दर्शकों के लिए प्रेरणादायक और प्रगतिशील कहानियाँ लेकर आता रहा है। दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाला शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अब तक पुष्पा पटेल (करुणा पांडे) की संवेदनशील और प्रेरक कहानी के ज़रिए हर उस महिला का प्रतीक बन चुका है, जो मुश्किलों के आगे झुकती नहीं। अब शो 3 नवंबर से 7 साल का बड़ा लीप ले रहा है — और दर्शकों को दिखाएगा पुष्पा के जीवन का एक नया अध्याय, जिसमें होंगे नए आरंभ, बदलते रिश्ते और अप्रत्याशित मोड़।
लीप के बाद कहानी में एक बड़ा परिवर्तन दिखेगा। 42 साल की उम्र में फिर से स्कूल जाकर अपने शिक्षा के सपने को पूरा करने वाली पुष्पा अब वर्षों की मेहनत, दृढ़ निश्चय और अटूट आत्मबल के बाद एक वकील बन चुकी है — वो भी ऐसे पेशे में जहाँ पुरुषों का दबदबा है। लेकिन पुष्पा की सफलता की राह आसान नहीं है। कानून की डिग्री हासिल करने और एडवोकेसी की दुनिया में कदम रखने के बाद भी, उसे नए संघर्षों का सामना करना पड़ता है। अब उसकी लड़ाई सिर्फ अदालत में न्याय के लिए नहीं है, बल्कि उस सम्मान और स्वीकृति के लिए भी है जिसकी वह हकदार है। समाज की धारणाओं और पेशेवर चुनौतियों से जूझते हुए पुष्पा हर बाधा को साहस और आत्मविश्वास से पार करती है — यह साबित करते हुए कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी असंभव नहीं।
इस लीप के साथ उसकी पारिवारिक ज़िंदगी में भी बदलाव आता है। अब बच्चे बड़े हो चुके हैं — अपने-अपने सपनों, संघर्षों और उलझनों से जूझते हुए। एक माँ और एक पेशेवर महिला के रूप में पुष्पा को दोनों भूमिकाओं के बीच संतुलन बनाए रखना सीखना पड़ता है, और इसी सफर में वह हर दिन कुछ नया सीखती है — यह परिभाषित करते हुए कि ‘रुकना नहीं’ असल में क्या होता है।
इस नए फेज पर बात करते हुए करुणा पांडे ने कहा, “यह लीप मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह उसी संदेश को आगे बढ़ाता है जो शो की आत्मा है — दृढ़ता से विकास। मैं सालों से पुष्पा के किरदार के साथ जी रही हूँ और अब वह मेरे भीतर का हिस्सा बन चुकी है। कई बार मैं खुद से पूछती हूँ — ‘इस स्थिति में पुष्पा क्या करती?’ अब जब पुष्पा एक वकील के रूप में सामने आ रही है, तो यह मेरे लिए उतना ही भावनात्मक और रोमांचक है। मैं खुद को उससे जोड़ पाती हूँ क्योंकि एक कलाकार के रूप में हमें भी बार-बार अपनी काबिलियत साबित करनी पड़ती है। यह लीप सिर्फ पुष्पा की जीत नहीं है — यह हर उस औरत के लिए संदेश है जिसे कभी कहा गया कि उसका वक्त बीत गया या अब वो फिर से शुरुआत नहीं कर सकती। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस नए चरण से गहराई से जुड़ेंगे क्योंकि यह सपने देखने, आगे बढ़ने और हर परिस्थिति में हिम्मत बनाए रखने की कहानी है।”

देखिए ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा की नई यात्रा — 3 नवंबर से, हर सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर

Related posts

डॉक्टर और कंपनियों का कपट जाल : दवाओं की कीमत में उछाल।

rktvnews

नगर रामलीला समिति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.अर्चना सिंह का हुआ सम्मान!भगवान श्रीराम के नेक कार्य को आगे बढ़ाऊंगी:डाॅ.अर्चना सिंह

rktvnews

भोजपुर:बिहार की जनता की भावनाओं की कदर करने वालों के साथ करेंगे गठबंधन: पशुपति पारस

rktvnews

आरएमएससी की प्रबंध निदेशक ने किया गांधीनगर पीएचसी का निरीक्षण, दवाओं के उपभोग का नियमित विश्लेषण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

दुल्हन के गांव के बदले शमशान जायेंगे बाराती!सड़क दुर्घटना में दूल्हे की मौत।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतगणना से संबंधित सभी अभ्यर्थी के साथ की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment