RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा – माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने आज अगिआंव में अजीमाबाद से चरपोखरी तक की जनसंवाद यात्रा।

तानाशाह मोदी के घमंड को चकनाचूर करेगी आरा की जनता : दीपंकर भट्टाचार्य

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई।भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य अगिआंव (सुरक्षित) विधानसभा उपचुनाव के इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन और आरा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के लिए चुनाव प्रचार करते हुए अजीमाबाद से चरपोखरी तक जनसंवाद यात्रा की।
उन्होंने जनसंवाद यात्रा के दौरान वे अजीमबद, नारायणपुर, पवना, गड़हनी और चरपोखरी में आयोजित सभाओं को भी सम्बोधित किया।
जनसंवाद यात्रा में भाकपा(माले) के बिहार राज्य सचिव कुणाल और भोजपुर जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, ऐपवा महासचिव मीना तिवारी, युवा माले नेता राजू यादव के साथ ही कई राज्यों के सचिव क्लिफ्टन ढ़ी रोजेरियो (कर्नाटक), इन्द्रेश मैखुरी (उत्तराखण्ड) और रवि राय (दिल्ली) तथा अगिआंव के प्रत्याशी शिवप्रकाश रंजन उनके साथ रहे।
क्षेत्र में मौजूद भाकपा(माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य नवीन कुमार और श्वेता राज तथा अगिआंव, गड़हनी व चरपोखरी प्रखंडों के सचिव समेत अन्य माले नेता और युवा राजद के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र राम, अतिपिछडा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बिनोद चन्द्रवँशी तथा अकबर अली समेत राजद और इंडिया गठबंधन दलों के कई नेता व पंचयत प्रतिनिधि भी यात्रा में मौजूद थे।
इन सभाओं को सम्बोधित करते हुए दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज देश मे ऐसी सरकार चल रही है जिसका एक मात्र मकसद है लोकतंत्र खत्म करना , विपक्ष को खत्म करना,सांसद-विधायकों को खरीद फरोख्त करना और जो विधायक ना बिक सके उसे जेल में डाल देना।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र बचाने के लिए हो रहा है। अगर गलती से इस बार मोदी जी आ गए तो ना लोकतंत्र ‘ल’ और ना संविधान बचेगा।
मोदी ने पटना के रोड शो से यह संदेश दे दिया कि छोटे – छोटे दलों को को खत्म कर देना है। उनको को लगता है कि वे राजा हैं और राजा के घमंड को तोड़ना ही लोकतंत्र की बुनियाद है।
उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव में बीजेपी के खिलाफ जबरदस्त हवा है। यह साफ हो गया कि इंडिया गठबन्धन की
सरकार बनेगी। अगर सरकार बनती है तो किसानों की आय दुगुनी होगी, स्वमीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होगी, नौजवानों को रोजगार मिलेगया, गरीबों को 1 लाख रुपया का अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने लोगों से कहा कि वे अंतिम चरण में वोट देंगे।इसलिए अपने साथ हुए हर अन्याय के खिलाफ एक – एक वोट इंडिया गठबन्धन को देना होगा।
सभा को सम्बोधित करते हुए शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि नौजवान इस उम्मीद में बैठे हैं कि मोदी सरकार बदलेगी और हमे रोजगार मिलेगा। मोदी के दस साल में नौजवान सड़क पर थे। रोजगार के इन्तजार में उनके चेहरे की मुस्कान खत्म हो गयी है।
उन्होंने कहा कि जैसे जैसे चुनाव अंतिम चरण की बढ़ रहा है मोदी की बोली बदल रही है। वे पहले 400 पार बोल रहे थे अब तीसरी बार मौका मांग रहें हैं। इनलिए 1 जून को उनसेअपना बदला ले लेना होगा।
राजू यादव ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबन्धन 40 सीटों पर जीत रही है। सरकार बदलते ही लोगों के महंगाई से मुक्ति मिलेगी और नौजवानों को रोजगारमिलेगा।
राजद नेता अकबर अली ने कहा कि यह धरती सतीश यादव, सुरेंद्र साह की धरती है। हम सब एकजुट हो जाएं। यह लड़ाई देश बचाने की लड़ाई है। दंगाई सरकार को उखाड़ फेकना हैऔर रोजगार देने वाली सरकार को लाना है।
सभाओं का संचालन भाकपा(माले) के दिल्ली राज्य सचिव रवि राय और अध्यक्षता सजाद अनवर व सीताराम यादव ने की।

Related posts

18 मई 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:फरोग-ए-उर्दू के रंग में रंगा बेतिया : कार्यशाला, सेमिनार व मुशायरे का हुआ भव्य आयोजन।

rktvnews

भोजपुर प्रशासन ने दिया आपसी प्रेम और सद्भाव का परिचय माथे पर हरे रंग की पगड़ी बनी परिचायक।

rktvnews

पूर्ण पारदर्शी तरीके से कराएं अभ्यर्थियों की शारीरिक सक्षमता की जाँच एवं चिकित्सीय परीक्षण : जिलाधिकारी।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय संगोष्ठी के द्वितीय दिवस – विद्धानों ने श्रीराम के जीवन चरित्र के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया।

rktvnews

बिहार में औद्योगिक निवेश को गति:बियाडा ने 74 एकड़ भूमि 10 इकाइयों को किया आवंटित।

rktvnews

Leave a Comment