RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )10 जुलाई। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में मोहन लाल लाठर को मुख्य सूचना आयुक्त तथा सुरेश चंद गुप्ता, महेंद्र कुमार पारख और टीकाराम शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। इन सभी ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी भाषा में शपथ ली।
आरंभ में राज्यपाल श्री मिश्र को मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तो को शपथ दिलाने के लिए आग्रह किया।
राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने श्री लाठर को मुख्य सूचना आयुक्त तथा सुरेश चंद गुप्ता, महेंद्र कुमार पारख और टीकाराम शर्मा को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, राज्य मंत्री मण्डल के सदस्यगण, भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण, राज्यपाल सचिव कविता सिंह, प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 05 दिसंबर 24

rktvnews

बस्तियों और झुग्गी झोपड़ियों को आग से बचाना बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्राथमिकता।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:अब्दुल अलीम अल्पसंख्यक छात्रावास में मनाई गई मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती।

rktvnews

भोपाल:कोदो-कुटकी का पहली बार उपार्जन किये जाने का निर्णय।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment