RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जयपुर:गोपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का गोपालन निदेशालय में औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )10 जुलाई । गोपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मंगलवार को गोपालन निदेशालय का औचक निरीक्षण किया। श्री बेढम ने निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों की बैठक भी ली और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
श्री बेढम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पर्यांवरण को स्वच्छ और हरित राजस्थान की संकल्पना को साकार बनाने के लिए प्रदेश की सभी गोशालाओं में एक पेड़ गौ माता के नाम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोतस्करी/वध से बचाए गौवंश के संबंध में जिलों में दायर परिवाद की अद्यतन स्थिति की जानकारी मंगवाने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। श्री बेढम ने गौवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए योजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि गोपालकों तथा गौशालाओं को स्वाबलंबी बनाने के प्रयास किए जाएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगतिशील गोपालकों को भी सम्मिलित किया जाए।
श्री बेढम ने गोपालन विभाग की योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार—प्रसार करने पर बल दिया और विभाग को सोशल मीडिया पेज बनाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने ग्राम पंचायतों के अधिकार में स्थित गोचर/ चारागाह भूमि पर पशु आश्रय स्थल योजना की क्रियान्विति के लिए राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करने को कहा।
इस दौरान निदेशक गोपालन डॉ शालिनी शर्मा तथा निदेशक, मत्स्य अल्पा चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर: मनरेगा आयुक्त-सह-अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जीविका) अभिलाषा कुमारी शर्मा ने भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड का किया भ्रमण।

rktvnews

भारत ने बाकू, अज़रबैजान में कॉप 29 में जलवायु वित्त और शमन कार्य कार्यक्रम में शामिल होने की विकसित देशों की अनिच्छा पर असंतोष व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

आईसीएमआर के महानिदेशक और सीएसआईआर-एनआईएसपीआर की निदेशक ने विज्ञान प्रगति और विज्ञान रिपोर्टर पत्रिकाओं के स्वास्थ्य विशेषांकों का लोकार्पण किया।

rktvnews

उतराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ हिमालयाज की प्रथम बोर्ड मीटिंग सम्पन्न।

rktvnews

अपर समाहर्ता नवादा ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

Leave a Comment