RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन।

RKTV NEWS/रायपुर( छत्तीसगढ़ )06 जुलाई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की अखंडता और समाज की उन्नति के लिए आजीवन कार्य करने वाले महान चिंतक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्री साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. मुखर्जी ने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

Related posts

बीपीएससी 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में हाथ करघा एवं हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ हुआ।

rktvnews

बिहार: सांसद सुदामा प्रसाद संसद के शीतकालीन-सत्र में उठाएंगे व्यवसाइयों से जुड़े मुद्दे।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

rktvnews

चतरा जिला अंतर्गत निरंजना (फल्गु) नदी के पुनर्युवन से सबंधित बैठक।

rktvnews

नमामि गंगे ने मेरठ में सीवेज उपचार अवसंरचना के विकास के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment