RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दुग्ध उत्पादन संघ रोजगार का बन सकता है सबसे बड़ा साधन: प्रांतीय अध्यक्ष, आर डी सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 फ़रवरी।जगदीशपुर प्रखंड के हेतमपुर ग्राम में दूध उत्पादक संघ के सदस्यों और ग्रामीण कृषकों की आवश्यक बैठक दीनबंधु पांडे की अध्यक्षता में आवासीय कार्यालय पर हुई।इस अवसर पर दुग्ध उत्पादन के बारे में जानकारी लेने के लिए कई गांव के जागरूक सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में सहकार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष रोड सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। दुग्ध उत्पादक संघ के सदस्यों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सबसे पहले इन्होंने सहकार भारती द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सहकार भारती कमजोर ,गरीब मेहनतकश लोगों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चला रहा है जिसमें दुग्ध उत्पादन भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन्होंने बताया कि इसके लिए सबसे पहले एक सोसाइटी बनाना जरूरी है जिसमें अपने विचार और व्यवसाय से मिलते जुलते लोग रहेंगे।संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही इसका संचालन पारदर्शिता के साथ करेंगे। इसके लिए मवेशियों की खरीद ,उसके खाने,रहने आदि की व्यवस्था उसके बाद दूध का संग्रह आदि पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। इन्होंने बताया कि अपने सामान की उच्च क्वालिटी और ईमानदारी रखें तो आपके दूध की खरीदार आपके केन्द्र पर आकर स्वयं ले जाएंगे। बैठक की खास बात रही की इनके मार्गदर्शन में महिला दुग्ध उत्पादक संघ बनाने की घोषणा की गई जिसका नेतृत्व सहकार भारती के अध्यक्ष स्वयं करेंगे जो पूरी व्यवस्था को ठीक-ठाक करने में हर तरह का सहयोग करेंगे। सहकार भारती के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने सदस्यों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए उत्साह वर्धन किया।प्रमुख उपस्थित लोगों में धर्मेंद्र कुशवाहा ,दीनबंधु पांडे,लल्लू पांडे ,दुधनाथ बिंद,धन जी यादव ,वीरेंद्र सिंह, राधा कृष्ण सिंह ,श्रीकांत चौधरी, शिव मुनि कुशवाहा, दीनानाथ कुनैरा, कृष्णा साह ,सुजीत सिंह ,हरे राम कानू आदि रहे।

Related posts

मोहाय इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जमीन फर्जीवाड़ा में एसपी के आदेश पर उदवंतनगर थाने में मामला दर्ज।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्टेट जीएसटी ने चार सौ संदिग्ध व्यवसाइयों के विरूद्ध की कार्रवाई,।

rktvnews

एमडीओएनईआर द्वारा आयोजित राजदूतों की बैठक को पूर्वोत्तर में संभावनाओं का पता लगाने के लिए विदेशी राजनयिकों से भारी समर्थन मिला।

rktvnews

देवघर:भादो मेला, 2025 में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है सूचना जनसंपर्क विभाग।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर में स्कॉर्पियो से 360 पीस फ्रुटीनुमा शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment