RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: लूटकांड में संलिप्त 1 गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)02 जुलाई।भोजपुर पुलिस के चरपोखरी थानान्तर्गत हुई लूट के कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गया की वादी सुरेश राम, पे० नन्दगोपाल राम, सा०-अकोढ़ा, थाना-चौरी, जिला-भोजपुर दिनांक-30.06.2024 को रात्रि 08:30 बजे अपने मोटरसाईकिल से गड़हनी से अपने गाँव अकोढ़ा अपने भाई 1. सुभाष राम एवं भतीजा 2. लालमोहर राम के साथ जा रहा था, जाने के कम में जैसे ही प्रितमपुर चक के पास पहुँचा तो एक मोटरसाईकिल पर सवार 02 व्यक्ति विपरीत दिशा से आकर वादी के मोटरसाईकिल में धक्का मार दिया, धक्का लगने से वादी का मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गया, उसके बाद दोनो व्यक्ति के द्वारा वादी एवं वादी के भाई/भतीजा के साथ मारपीट करने लगा, मारपीट के कम में 02 अज्ञात व्यक्ति के द्वारा वादी के पैकेट में रखा जमीन का पैसा कुल 50,000/- रूपया लूट कर भाग गया। इस संबंध में वादी के द्वारा दिये गये फर्दबयान के आधार पर चरपोखरी थाना कांड सं0-149/24, दिनांक-01.07.24. धारा-309(6) भा०न्या०सं०-2023 दर्ज किया गया तथा उक्त कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु पु०नि० संतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चरपोखरी थाना के नेतृत्व में पु०अ०नि० विपुल कुमार, पु०अ०नि० सुरेश प्रसाद, पु०अ०नि० दिलीप कुमार निराला, सभी चरपोखरी थाना एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को ग्राम-प्रितमपुर से गिरफ्तार किया गया।

> गिरफ्तारी-

(1) अजय सिंह, पे० उदित नरायण सिंह, सा०-प्रितमपुर, थाना-चरपोखरी, जिला-भोजपुर।

Related posts

सीएसआईआर-आईआईसीटी और केएएमपी: 150 से अधिक छात्रों का वैज्ञानिक भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में मनोविज्ञान की छात्राओं का फेयरवेल।

rktvnews

कोयला क्षेत्र 2027 तक 67 फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं को पूरा करेगा

rktvnews

दुमका:15 अक्टूबर तक नदी घाट से बालू उठाव गैर कानूनी, संलिप्त व्यक्तियों पर होगाी कार्रवाई :आनंद कुमार,जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

रांची:रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में सात दिवसीय ‘रचनात्मक लेखन कार्यशाला’:प्रसिद्ध कहानीकार विनोद यादव ने कहानी और संस्मरण के बीच के अंतर को बताया।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment