RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सारण:परिवार नियोजन से संबंधित स्थायी व अस्थायी विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से सारथी रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शादी के साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत: जिलाधिकारी

शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सारथी रथ की पहुंच बनाकर किया जाएगा प्रचार प्रसार: सिविल सर्जन

RKTVNEWS/छपरा(बिहार)02 जुलाई।सारथी रथ के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित सभी प्रकार के स्थायी व अस्थायी विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक- एक सारथी रथ रवाना किया गया है। उक्त बातें जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर से सभी प्रखंडों के लिए एक- एक सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कही। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा, क्षेत्रीय सूचना और जनसंपर्क अधिकारी रविंद्र कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक ब्रजेंद्र कुमार सिंह, सिफार के क्षेत्रीय कार्यक्रम समन्वयक धर्मेंद्र रस्तोगी सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

शादी के साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या से परिवार की तरक्की के मार्ग में सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही परिवार की अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक व्यवस्था पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हम सभी छोटा परिवार रखकर ही अपने सपने को साकार कर सकते हैं। क्योंकि जितना छोटा परिवार होगा, उसमें उतनी ही ज़्यादा खुशियां और आगे बढ़ने का संभावना रहती है। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मियों की जिम्मेदारी बनती है कि अपने- अपने क्षेत्र के निवासियों को परिवार नियोजन से संबंधित गहन जानकारी देते हुए इसके नियंत्रण के लिए भी प्रोत्साहित करें। इससे आने वाली पीढ़ियों की उचित देखभाल एवं सुलभ तरीके से परवरिश भी की जा सकती है। इसीलिए शादी के साथ ही परिवार नियोजन से संबंधित योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सारथी रथ की पहुंच बनाकर किया जाएगा प्रचार प्रसार: सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 से 10 जुलाई तक जिले में सामुदायिक स्तर पर जागरूकता पैदा करना है। वहीं 11 जुलाई से 31 तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की शत प्रतिशत सफ़लता के लिए जिलाधिकारी के दिशा- निर्देश में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जनसंख्या वृद्धि दर को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर शहरी क्षेत्र के लेकर जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक सारथी रथ की पहुंच बनाकर जन जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिले के सार्वजनिक स्थल, सामुदायिक भवन, स्कूल, कॉलेज, मंदिर, मस्ज़िद, चर्च और गुरुद्वारे सहित मलिन बस्ती और घुमंतू द्वारा बनाए गए रैन बसेरा के नज़दीक जाकर सारथी रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाना सुनिश्चित किया गया है। ताकि अधिक से अधिक परिवार नियोजन के प्रति लोगो में जागरूकता बढ़ सके।

रूट चार्ट के अनुसार सभी प्रखंडों में 5 दिनों तक किया जाएगा प्रचार- प्रसार: डीसीएम

जिला सामुदायिक उत्प्रेरक ब्रजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीरता पखवाड़े के दौरान इसकी जरूरत, सही उम्र में शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर एवं छोटे परिवार के लाभ के बारे में जिलेवासियों को जानकारी दी जाएगी। वहीं जिलेवासियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ई- रिक्शा (सारथी रथ) के माध्यम से विभागीय दिशा- निर्देश के आलोक में रूट चार्ट के अनुसार सभी प्रखंडों में 5 दिनों तक प्रचार- प्रसार किया जाएगा। इसके बाद परिवार नियोजन सेवाओं की महत्ता को बढ़ाने के लिए सास- बहू- बेटी सम्मलेन का आयोजन विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जाना है।

Related posts

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के बैंक शाखा, विद्यालय, मतदान केंद्र व ग्रीमीन क्षेत्र समेत अन्य जगह चलाया गया जागरुकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, कामयाबी के लिए निरंतर प्रयास जरूरी:अवध ओझा

rktvnews

ऑल इंडिया अभिवावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय ने रक्षा बंधन पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:27 मई को राहुल गांधी, दीपंकर भट्टाचार्य,तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक मंच से सुदामा प्रसाद के लिए करेंगे आह्वाहन।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:भाजपा नेताओं ने तरारी मे कमल खिलने का किया दावा।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा लगातार बाढ़ क्षेत्रो का दौरा।

rktvnews

Leave a Comment