RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की आयुष विभाग की समीक्षा।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)19 मई। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में आयुष विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड आयुर्वेद की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में अधिक लोगों को कैसे जोड़ा जाए, इसमें अधिक शोध और अनुसंधान को कैसे बढ़ावा मिले तथा आयुष चिकित्सा को आम जनमानस के बीच कैसे लोकप्रिय बनाया जाए इस पर योजना तैयार की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए शुरुआत में प्रदेश के 25 आयुष एवं वेलनेस सेंटर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाए। इन केंद्रों में आयुर्वेद, होम्योपैथी, पंचकर्मा, योगा आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही इन केंद्रों को पर्यटन से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले से चल रहे आयुर्वेदिक अस्पतालों को अपग्रेड कर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा सकता है। उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट में आए अच्छे एवं महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों का फिर से अध्ययन कर धरातल पर उतारने की भी बात कही।
मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन आयुष अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने हेतु समय-सीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए अस्पतालों के निर्माण कार्यों के साथ ही पदों के सृजन के प्रस्ताव भी साथ-साथ स्वीकृत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन आयुष एवं वेलनेस केंद्रों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक समुचित प्लान बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी एवं अपर सचिव आनन्द स्वरूप सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:भोजपुर:वाॅलीवाॅल बालिका वर्ग अंडर-14 में दरभंगा विजेता और सारण उपविजेता रहा।

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने बेनीपुर उपकारा का किया निरीक्षण।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने वर्चुअल मीटिंग में गृह सचिव को सुचारू रूप से जारी चारधाम यात्रा की जानकारी दी।

rktvnews

आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के महत्व,सुलभता और उपलब्धता पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा संग नेताओं ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

प्रधानमंत्री 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment