RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

छत्तीसगढ़ की पहली जेसीबी वूमेन को एक्सपो के लिए जापान से बुलावा, मुख्यमंत्री ने कहा जापान जाने सामान पैक कर लीजिए, हम आपको भेजेंगे टोक्यो

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)30 जून।राजनांदगांव की दमयंती सोनी 61 साल की हैं और छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला हैं जो जेसीबी चलाती हैं। वे न केवल फर्राटे से जेसीबी चलाती हैं अपितु देश भर के एक्सपो में इन्हें भाग लेने के लिए बुलाया जाता है। ऐसे ही जापान से इन्हें बुलावा आया है लेकिन कुछ आर्थिक दिक्कतों की वजह से एक्सपो में देश शामिल नहीं हो पा रही। अपनी दिक्कत उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष रखी।
मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ का नाम देश भर में रोशन कर रही हैं। आप सामान पैक करें, सरकार आपको जापान भेजेगी। आप तैयारी करें। दमयंती ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। वर्ष 2012 में पति के निधन के बाद से वे जेसीबी चला रही हैं। उन्होंने देश भर में अनेक एक्सपो में भाग लिया है और अनेक कंपनियों के साथ इस संबंध में काम कर रही हैं। 61 साल की दमयंती ने कहा कि अगले 4 साल तक वे जेसीबी चलाती रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने दमयंती की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रोलमॉडल हैं। जनदर्शन के माध्यम से आपसे मुलाकात हुई है। आप ऐसे ही महिलाओं को प्रोत्साहित करते रहिए।

Related posts

बिहार:प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप, बोले- शिक्षा विभाग के हर वर्ष पचास हज़ार करोड़ के बजट से बिहार के 50 बच्चों को भी गुणवत्ता पूर्ण नही मिल रही शिक्षा।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज केरल के कोच्चि में अमृता अस्पताल के रजत जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया

rktvnews

लोक अदालत में हुआ 86 करोड़ 86 लाख से अधिक का राजस्व संग्रह।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

दुमका:पर्यटन स्थलों के समग्र विकास एवं टूरिस्ट सर्किट निर्माण पर जोर, डीटीपीसी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

rktvnews

गढ़वा:नववर्ष को लेकर अन्नराज डैम में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़।

rktvnews

Leave a Comment