RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा आयोजित ब्राइडल स्टोरी 2.0 का हुआ भव्य समापन।

आयोजन के दौरान जीतो धनबाद महिला शाखा का हुआ उद्घाटन।

जैन महिला उद्यमियों की विशेष डायरेक्ट्री उर्जा का किया गया विमोचन।

रांची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 29 जून। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा आयोजित ब्राइडल स्टोरी 2.0 का भव्य समापन हुआ। इस 2 दिवसीय आयोजन का उद्घाटन नेहा महतो के द्वारा दिनांक 28 जून को किया गया था। इस एग्जीबिशन में कल 111 स्टॉल्स प्रदर्शित किए गए थे जिनमें विभिन्न प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिनमें कपड़े, आभूषण, जूते चप्पल, बैग, घर के आंतरिक सज्जा के समान इत्यादि थे। इस आयोजन को रांची के लोगों ने भरपूर सराहा एवं जमकर खरीदारी की। खरीदारी करने वालों को ₹10000 की खरीदारी पर एक निश्चित उपहार भी दिया जा रहा था इसके अलावा लकी ड्रा के माध्यम से चुने गए विजेताओं को चांदी के सिक्के भी बांटे गए। इस आयोजन में आने वालों के खाने के लिए भी तरह-तरह के स्टॉल्स लगाए गए थे।
आज का दिन काफी ऐतिहासिक रहा क्योंकि जीतो लेडीज विंग की अपेक्स की अध्यक्ष संगीता लालवानी जी के द्वारा जीतो धनबाद महिला शाखा का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा जैन महिला उद्यमियों की एक विशेष डायरेक्टरी ऊर्जा का भी विमोचन किया गया। इस आयोजन में देश भर से आए सभी स्टॉल लगाने वालों में काफी उत्साह था एवं वे अपने व्यापार का प्रचार प्रसार कर बहुत खुश थे।
यह जानकारी जीतो महिला शाखा की प्रवक्ता पायल गोधा ने दी।

Related posts

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लंबित आवेदनों के निपटारे हेतु विशेष कैम्प का आयोजन।

rktvnews

13 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने थाईलैंड के फुकेत का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:अमीर हो या गरीब अगड़ा हो या पिछड़ा चाहे हो दलित मुसलमान सबका कार्य किया है और आगे भी करूंगा:भाई दिनेश

rktvnews

खाद की अवैध तस्करी की शिकायत पर त्वरित करें कार्रवाई:जिलाधिकारी ,सीतामढ़ी

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून:सरकारी कार्मिकों के लिए कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज और अन्य लाभों के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ बैंको का एम ओ यू।

rktvnews

Leave a Comment