RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर महावतपुर का किया निरीक्षण।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा बेहतर।

RKTVNEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)28 जून।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर ) महावतपुर का निरीक्षण किया और संबंधित सी एच ओ शिवानी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कोई भी मरीज पहुंच कर वहां तैनात सी एच ओ के द्वारा ई संजीवनी के माध्यम से विशेष चिकित्सकों से भी परामर्श ले सकते हैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 14 तरह की जांच की जाती हैं और 58 तरह की दवाई उपलब्ध रहती हैं जिससे कि आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर से बेहतर प्राप्त हो सके जिससे व्यक्ति को छोटी सी समस्या के लिए बाहर न जाना पड़े जिलाधिकारी द्वारा निरंतर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण किये जा रहे हैं। जिसके क्रम में आज उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर महावतपुर में उपस्थिति पंजिका देखी जिसमें आशा सीमा में ना कश्यप पिंकी अमरेश अनुपस्थित मिली जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त आशाएं उपस्थिति पंजिका में अपनी उपस्थिति अवश्य लगे जनपद में 923 आशाएं कार्यरत है जिलाधिकारी ने ओपीडी रजिस्टर का भी अवलोकन किया जिसमें जो मरीज आयुष्मान आरोग्य मंदिर से दवाई लेकर गए थे उन से दूरभाष पर बात की और दवाइयां के संबंध में फीडबैक लिया मरीज ने बताया की दवाई आसानी से मिल जाती है किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है।

Related posts

भोजपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने शेष तीन नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर:मैना सुन्दर भवन में आयकर दाताओं, व्यापारियों एवं आयकर अधिवक्ताओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जून 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 अप्रैल 25

rktvnews

राष्ट्रपति ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग के हीरक जयंती समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शाजापुर जिले के किसान देवेंद्र परमार का राष्ट्रीय गोपाल-रत्न पुरस्कार – 2024 के लिए चयन।

rktvnews

Leave a Comment